Airtel का ये प्लान नहीं मिलेगा। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Airtel यूजर्स के लिए झटका: अब नहीं मिलेगा Paytm और PhonePe पर यह सस्ता रिचार्ज

उन यूजर्स के बीच खासा पसंदीदा था जो कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और बेसिक डेटा की सुविधा लेना चाहते थे। लेकिन अब एयरटेल ने यह प्लान फोनपे और पेटीएम जैसे प्रमुख UPI ऐप्स पर डिस्कन्टीन्यू कर दिया है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: एयरटेल का बेहद लोकप्रिय ₹199 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब चुनिंदा प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं रहेगा। ये प्लान उन यूजर्स के बीच खासा पसंदीदा था जो कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और बेसिक डेटा की सुविधा लेना चाहते थे। लेकिन अब एयरटेल ने यह प्लान फोनपे और पेटीएम जैसे प्रमुख UPI ऐप्स पर डिस्कन्टीन्यू कर दिया है, जिससे लाखों ग्राहकों को झटका लगा है।

क्या था ₹199 वाला एयरटेल प्लान?

इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता, 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती थी। यह बजट यूजर्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प था। हालांकि, अब इस रिचार्ज को केवल एयरटेल थैंक्स ऐप और एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट से ही किया जा सकेगा।

यूजर्स को अब खर्च करने होंगे 20 रुपये ज्यादा

जो लोग फोनपे या पेटीएम से रिचार्ज करना पसंद करते हैं, उन्हें अब ₹219 का प्लान लेना होगा, जिसमें थोड़े ज्यादा डेटा के साथ वही बेसिक सुविधाएं मिलेंगी। ₹199 वाला प्लान इसलिए लोकप्रिय था क्योंकि वह कम डेटा यूज करने वाले ग्राहकों को सस्ती दर पर कॉलिंग सुविधा देता था।

ध्यान देने योग्य बातें

  • ₹199 वाला प्लान अब UPI ऐप्स पर उपलब्ध नहीं है।
  • यह प्लान अभी भी एयरटेल थैंक्स ऐप और वेबसाइट पर मौजूद है।
  • UPI ऐप्स से रिचार्ज करते समय यूजर्स को ₹219 वाले प्लान पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।

क्या है विकल्प?

एयरटेल के पास कई अन्य किफायती प्रीपेड प्लान्स उपलब्ध हैं, लेकिन ₹199 वाला रिचार्ज जो संतुलित डेटा और कॉलिंग ऑफर करता था, अब सीमित माध्यमों तक सिमट गया है। ऐसे में यूजर्स को या तो प्लेटफॉर्म बदलना होगा या फिर थोड़ी अतिरिक्त राशि खर्च करनी होगी।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा