Andrew Bosworth About AI and Job in Meta (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

Meta में नौकरी पाने का सीक्रेट आया सामने, CTO ने बताया सिर्फ स्किल्स नहीं, ये 4 आदतें बनाती हैं आपको सिलेक्ट

Meta Hiring Secrets: Meta में नौकरी करना लाखों टेक प्रोफेशनल्स का सपना होता है। Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे बड़े प्लेटफॉर्म चलाने वाली इस कंपनी में एंट्री पाना आसान नहीं माना जाता।

सिमरन सिंह

Meta CTO Advice For Jobs: Meta में नौकरी करना लाखों टेक प्रोफेशनल्स का सपना होता है। Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे बड़े प्लेटफॉर्म चलाने वाली इस कंपनी में एंट्री पाना आसान नहीं माना जाता। अक्सर लोग सोचते हैं कि शानदार रिज्यूमे और बेहतरीन कोडिंग स्किल्स ही यहां नौकरी दिला सकती हैं, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है।

हाल ही में Andrew Bosworth, जो Meta के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर यानी CTO हैं, उन्होंने खुलासा किया कि आखिर कंपनी किस तरह के लोगों को अपने साथ काम करने के लिए चुनती है। उन्होंने बताया कि केवल टेक्निकल स्किल्स ही नहीं, बल्कि कुछ खास व्यवहारिक गुण भी उम्मीदवार की सफलता तय करते हैं।

काम के प्रति जुनून और जिम्मेदारी

CTO एंड्रयू बोसवर्थ के मुताबिक, Meta में वही लोग सबसे ज्यादा सफल होते हैं जो अपने काम के प्रति गहरा जुनून रखते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्मचारी अपने प्रोजेक्ट को केवल नौकरी का हिस्सा नहीं मानते, बल्कि उसे अपनी जिम्मेदारी की तरह निभाते हैं। उनके शब्दों में, ऐसे लोग लगातार बेहतर और नया काम करने की कोशिश करते हैं। कंपनी के तेज और प्रतिस्पर्धी माहौल में वही लोग टिक पाते हैं जो चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर के रूप में देखते हैं।

सीधी बात करने की आदत

बोसवर्थ ने बातचीत और फीडबैक को लेकर एक महत्वपूर्ण बात कही। उनके अनुसार Meta ऐसे कर्मचारियों को पसंद करता है जो अपनी बात स्पष्ट और सीधे तरीके से रखते हैं। उन्होंने कहा कि "डायरेक्ट कम्युनिकेशन" कंपनी की संस्कृति का अहम हिस्सा है। हालांकि कभी-कभी साफ बात कहना विवाद की वजह बन सकता है, लेकिन एक अच्छा कर्मचारी इसे झगड़े के बजाय सीखने और आगे बढ़ने का मौका मानता है।

फीडबैक को समझना और स्वीकार करना

Meta में काम करने वालों के लिए सिर्फ बोलना ही नहीं, बल्कि दूसरों की राय सुनना भी उतना ही जरूरी है। बोसवर्थ के अनुसार, जो कर्मचारी आलोचना या फीडबैक को सकारात्मक तरीके से लेते हैं, वही तेजी से आगे बढ़ते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे खुद भी विवाद या मतभेद सुलझाने के लिए एक खास फ्रेमवर्क का उपयोग करते हैं, जिससे टीम में संतुलन बना रहता है।

बदलाव को अपनाने की क्षमता

टेक इंडस्ट्री में बदलाव बहुत तेजी से होते हैं और Meta भी इससे अलग नहीं है। कंपनी का फोकस समय-समय पर बदलता रहता है। हाल के वर्षों में Meta ने Virtual Reality और AI पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया है। बोसवर्थ के मुताबिक जब कंपनी की योजनाएं बदलती हैं, तब सफल कर्मचारी डरते नहीं बल्कि नए अवसरों को अपनाने की कोशिश करते हैं।

अच्छा इंसान होना भी उतना ही जरूरी

तकनीकी स्किल्स के अलावा बोसवर्थ ने एक बेहद महत्वपूर्ण बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी का अच्छा इंसान होना भी उतना ही जरूरी है जितना उसकी टेक्नोलॉजी स्किल। उनके अनुसार ईमानदारी, भरोसेमंद होना और टीम के साथ सकारात्मक व्यवहार करना किसी भी सफल प्रोफेशनल की पहचान होती है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी