Highlight:
SBI कि UPI सेवाएं 19 नवंबर 2026 को 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
इस दौरान ग्राहक सामान्य UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।
मेंटेनेंस के दौरान UPI Lite सर्विस चालू रहने वाली है।
SBI UPI Service Down: अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए SBI की UPI सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बताया है कि 19 नवंबर 2026 को शेड्यूल मेंटेनेंस के चलते उसकी UPI सेवाएं 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। ऐसे में इस दौरान ग्राहक सामान्य UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। वहीं बैंक ने ग्राहकों को पहले से इसकी जानकारी देते हुए वैकल्पिक पेमेंट सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। लेकिन राहत की बात यह है कि मेंटेनेंस के दौरान भी UPI Lite सर्विस चालू रहेगी।
SBI की आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि 19 नवंबर 2026 को रात के बजाय तड़के 1:15 बजे से 2:00 बजे तक UPI सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। जिसका सीधा मतलब है कि इस दौरान करीब 45 मिनट तक सामान्य UPI पेमेंट प्रभावित हो सकते हैं। वहीं बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है। लेकिन SBI ने यह भी कहा है कि मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले पूरा हो सकता है। जिसके लिए ग्राहकों को SBI की आधिकारिक सूचना देखनी होगी।
UPI सर्विस बंद रहने के दौरान ग्राहक UPI Lite का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा छोटे-मोटे डिजिटल पेमेंट करने के लिए बनाई गई है। इसमें बार-बार बैंक सर्वर से संपर्क किए बिना निर्धारित सीमा तक भुगतान किया जा सकता है। लेकिन इसमें ध्यान रखें कि UPI Lite में पहले से बैलेंस होना जरूरी है। इसलिए जिन ग्राहकों ने अभी तक इसे सेटअप नहीं किया है वे मेंटेनेंस शुरू होने से पहले इसकी सुविधा एक्टिव कर सकते हैं।
अगर आपको रात में या सुबह जल्दी किसी जरूरी पेमेंट की जरूरत पड़ सकती है तो बेहतर होगा कि आप अपना ट्रांजैक्शन पहले ही पूरा कर लें। इसके अलावा UPI Lite में पर्याप्त बैलेंस रखें या जरूरत के मुताबिक कार्ड और अन्य उपलब्ध पेमेंट विकल्प तैयार रखें। वहीं SBI ने इस असुविधा के लिए ग्राहकों से खेद जताया है। इसलिए 19 नवंबर को सुबह 1:15 से 2 बजे के बीच पेमेंट करने से पहले इस निर्धारित मेंटेनेंस को ध्यान में जरूर रखें।