Sanchar Sathi ऐप ने किया कमाल। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

इस ऐप ने बनाए रिकॉर्ड: 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड, करोड़ों फर्जी कनेक्शन हुए बंद

Mobile Security by Government of India: भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग (DoT) की पहल संचार साथी मोबाइल ऐप को लॉन्च हुए महज़ छह महीने में ही 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

सिमरन सिंह

Sanchar Sathi DoT, Chakshu Feature: भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने शनिवार, 9 अगस्त को जानकारी दी कि दूरसंचार विभाग (DoT) की पहल संचार साथी मोबाइल ऐप को लॉन्च हुए महज़ छह महीने में ही 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप न केवल धोखाधड़ी वाले कॉल और मैसेज की रिपोर्ट करने की सुविधा देता है, बल्कि खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रेस और ब्लॉक करने तथा आपके नाम पर चल रहे मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी भी उपलब्ध कराता है।

‘चक्षु’ फीचर ने तोड़े रिकॉर्ड

जनवरी 2025 में लॉन्च हुए इस ऐप के जरिए अब तक 5.35 लाख से ज्यादा खोए या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट वापस मिल चुके हैं। इसके अलावा, यूजर्स की रिपोर्टिंग के आधार पर 1 करोड़ से अधिक फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद किए गए हैं। ऐप का ‘चक्षु’ फीचर भी बेहद कारगर साबित हुआ है, जिसकी मदद से 29 लाख से ज्यादा संदिग्ध मोबाइल नंबरों को निष्क्रिय कर दिया गया है। संचार साथी पोर्टल पर अब तक 16.7 करोड़ से ज्यादा विजिट दर्ज किए गए हैं, जो इस प्लेटफॉर्म पर जनता के गहरे भरोसे को दर्शाता है।

देश की हर भाषा में आसान पहुंच

यूजर्स की सुविधा के लिए यह ऐप हिंदी, अंग्रेज़ी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। अब लोग सिर्फ कुछ टैप में कॉल और SMS लॉग से सीधी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं, जिससे धोखाधड़ी की शिकायत करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इसी के साथ, DoT ने एक और महत्वपूर्ण टूल लॉन्च किया है — Financial Fraud Risk Indicator (FRI)।

FRI टूल कैसे करता है काम

FRI टूल मोबाइल नंबरों को धोखाधड़ी जोखिम के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटता है और बैंकों, NBFC और UPI सर्विस प्रोवाइडर्स को समय रहते अलर्ट भेजता है। इसके चलते 34 वित्तीय संस्थानों ने अब तक 10.02 लाख बैंक खातों और वॉलेट्स को फ्रीज किया है, जबकि 3.05 लाख खातों पर डेबिट-क्रेडिट लिमिट लगा दी गई है।

लॉन्च डेट और उपलब्धता

संचार साथी ऐप को 17 जनवरी 2025 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था, जो 16 मई 2023 को शुरू हुए पोर्टल की सफलता को आगे बढ़ाता है। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और भारत में डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

संचार साथी ऐप की मुख्य सुविधाएं

  • चक्षु: संदिग्ध कॉल और मैसेज की रिपोर्टिंग
  • अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन की जानकारी
  • खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक और ट्रेस करना
  • मोबाइल हैंडसेट की असली पहचान पता करना

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट