Samsung Price Hike 2026: स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है, जिसमें बताया जा रहा है कि Samsung ने अपने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बदलाव को कंपनी ने चुपचाप लागू किया है जिसको इस मई 2026 से लागू कर दिया है। जानने वाली बात यह है कि इस साल में यह छठी बार है जब Samsung ने अपने फोन की कीमतों को बढ़ाया है। ऐसे में उन लोगों को दिक्कत होगी जो बजट वाले फोन खरीदने के बारे सोच रहा है।
बता दें कि अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने Samsung Galaxy F Series और Samsung Galaxy M Series में आने वाले कई स्मार्टफोन्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। इस लिस्ट को सही से देखा जाए तो इसमें Galaxy F06, F36, F70e, M06, M17e, M17 और M36 जैसे मॉडल का नाम शामिल किया गया हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी देते हुए अपने ज्यादातर वेरिएंट्स की कीमत में सीधे तौर पर 1,000 तक की बढ़ोतरी की है। पहली नजर में ये रकम छोटी लगती है लेकिन हर बार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कुल कीमत मिलाकर बड़ा असर डाल रही है।
कीमत के बढ़ने के बाद Samsung के एंट्री लेवल स्मार्टफोन भी पहले जैसे मंहगे हो गए है। जिसमें देखा जा रहा है की Galaxy F06 और Galaxy M06 जैसे फोन के बेस वेरिएंट (4GB + 64GB) की कीमत अब 12,499 हो चुकी है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 15,999 तक कर दिया गया है। वहीं इन कीमतों की तुलना लॉन्च की कीमतों से करें तो Galaxy F06 का 4GB + 128GB वेरिएंट पहले 9,999 था, जो अब बढ़कर 13,999 हो चुका है। जिससे यह तो साफ है की कुछ ही महीनों में इसमें हजारों रुपये का उछाल आ गया है।
Samsung के मिड-रेंज फोन में भी इसका असर देखने को मिला है, देखा जाए तो Galaxy F36 और M36 अब ₹21,999 से ₹27,999 के बीच पहुंच गया हैं। वहीं F70e और M17e जैसे मॉडल्स भी 1,000 तक बढ़ गया है। आखिर में यह भी जान ले की अब Galaxy M17 सीरीज की शुरुआती कीमत 16,999 हो गई है और इसका टॉप वेरिएंट 20,999 में मिलेगा।
वैसे तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमतों को बढ़ाने की कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन इंडस्ट्री के ट्रेंड को देख कर कहानी कुछ अलग नजर आ रही है। इंडस्ट्री ट्रेंड को देखे तो मेमोरी और स्टोरेज जैसे कंपोनेंट्स की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा हैं। और इसके पीछे एक कारण AI टेक्नोलॉजी और डेटा सेंटर की बढ़ती डिमांड भी है।
Navbharat सभी को सलाह देती है अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय किसी भी तरह का फैसला सोच-समझकर लेना होगा। ऐसे में कुछ रिपोर्ट यह भी बता रहा है कि आने वाले महीनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं ऐसे में यूजर्स को सही ऑफर और सही समय का इंतजार करते हुए ही कोई फैसला लेना होगा।