Samsung मे एक नयाफोन लॉन्च कर दिया है। (सौ. Samsung) 
टेक्नॉलजी

Samsung ने लॉन्च किया अपना नया फोन, 6th generation OS support के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Samsung ने अपने यूजर्स के लिए गुरुवार यानी 18 अक्टूबर, 2024 को गैलेक्सी A16 5G लॉन्च किया है जो शानदार फीचर्स और कमाल की कीमत के साथ आता है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Samsung ने गुरुवार यानी 18 अक्टूबर, 2024 को भारत में गैलेक्सी A16 5G लॉन्च किया है, जिसमें 6 पीढ़ियों के OS अपग्रेड और 6 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया जा रहा है। मिड-सेगमेंट फोन दो वेरिएंट में आपको मिलने वाला है, जिसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

क्या है Samsung के नए फोन में फीचर्स

Samsung Galaxy A16 5G में 90 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का सुपर AMOLED FHD+ डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलेगी। 1.5 TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Galaxy A16 5G में 50MP का मेन लेंस, 5MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही सैल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, लेकिन बॉक्स में पावर एडॉप्टर नहीं है। यह धूल और छींटों से बचने के लिए IP54 रेटेड भी है। गैलेक्सी A16 5G में ‘टैप एंड पे’ क्षमता के लिए सैमसंग वॉलेट भी है।

क्या है शानदार फोन की कीमत

Samsung Galaxy A16 5G 8GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है। इसके अंदर आपको गोल्ड, लाइट ग्रीन और ब्लू ब्लैक रंगों में रिटेल स्टोर, सैमसंग, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर मिल जाएगा।

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता