Samsung Intelligent Eyewear में क्या है नया। Source. Samsung
टेक्नॉलजी

Samsung Intelligent Eyewear लॉन्च, चश्मे में मिलेगा 12MP कैमरा और Gemini AI, कीमत करीब 37 हजार रुपये

Samsung Intelligent Eyewear: Samsung Intelligent Eyewear की नई रेंज पेश कर दी है। इसे फैशन ब्रांड Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Samsung ने Samsung Intelligent Eyewear की नई रेंज पेश कर दी है।

  • इसे फैशन ब्रांड Gentle Monster और Warby Parker के साथ तैयार किया गया है।

  • इस रेंज में कुल 30 अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध होंगे।

Samsung Smart Glasses: स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बाद अब Samsung स्मार्ट चश्मों की दुनिया में भी अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी ने Samsung Intelligent Eyewear की नई रेंज पेश कर दी है। इसे फैशन ब्रांड Gentle Monster और Warby Parker के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसकी खास बात यह है कि इसमें साधारण चश्मे जैसा डिजाइन रखते हुए AI असिस्टेंट, कैमरा और ऑडियो जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इस रेंज में कुल 30 अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध होंगे। वहीं अभी के लिए इनकी बिक्री अमेरिका और दक्षिण कोरिया में शुरू होगी। ऐसे में आइए जानते हैं इनकी कीमत और खासियत।

12MP कैमरा और 9 घंटे तक चलेगी बैटरी

Samsung Intelligent Eyewear के बारे में बताए तो इसमें Qualcomm का Snapdragon AR1 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें फ्रेम के एक तरफ 12 मेगापिक्सल का HDR कैमरा मिलता है जिससे फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। यह 3K रेजोल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं HDR वीडियो रिकॉर्डिंग 2K तक सीमित है।

इसके साथ ही ऑडियो के लिए इसमें दो ओपन-ईयर स्पीकर और चार माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके अलावा 2GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने बताया है कि चश्मा एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक चल सकता है जबकि चार्जिंग केस के साथ इस्तेमाल का समय 72 घंटे तक हो सकता है।

Gemini AI और Bixby से होंगे लैस

इन स्मार्ट चश्मों की सबसे खास बात Google Gemini AI का सपोर्ट है। यूजर वॉयस कमांड के जरिए सवाल पूछने, आसपास की चीजों को समझने और रोजमर्रा के कामों में मदद ले सकेंगे। इसके अलावा टच कंट्रोल भी दिया गया है। साथ ही Samsung के Bixby असिस्टेंट का सपोर्ट चुनिंदा Galaxy स्मार्टफोन के साथ मिलेगा। इसमे कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 दिया गया है। वहीं IPX4 रेटिंग इसे पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखती है।

किन स्मार्टफोन के साथ करेंगे काम?

ये चश्मे One UI 9.0 या नए वर्जन वाले चुनिंदा Samsung Galaxy फोन, Android 17 अपडेट वाले Google Pixel 7 और नए मॉडल तथा iOS 26.6 या नए वर्जन वाले iPhone 13 और नए मॉडल के साथ काम करने है। लेकिन iPhone के लिए कम से कम 6GB RAM की शर्त भी है।

Samsung Intelligent Eyewear की कीमत और लॉन्च डेट

अमेरिका में Warby Parker मॉडल की शुरुआती कीमत 395 डॉलर (करीब 37,000 रुपये) रखी गई है। वहीं Gentle Monster मॉडल 449 डॉलर (करीब 42,000 रुपये) से शुरू होकर 489 डॉलर (करीब 46,000 रुपये) तक जाएंगे। इनकी बिक्री 10 दिसंबर 2026 से अमेरिका और दक्षिण कोरिया में शुरू होगी। भारत में लॉन्च और कीमत को लेकर Samsung ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना