Galaxy Unpacked 2025 में क्या कुछ होगा खास। (सौ. Galaxy) 
टेक्नॉलजी

Galaxy Unpacked 2025: Samsung ला रहा अब तक का सबसे एडवांस्ड फोल्डेबल फोन

Samsung ग्लोबल टेक वर्ल्ड में कुछ खास करने वाली है। बहुप्रतीक्षित इवेंट में Galaxy Unpacked 2025 इस बार 9 जुलाई को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कई चीजे देखने को मिलेगी।

सिमरन सिंह

दुनिया की अग्रणी टेक कंपनी Samsung एक बार फिर से ग्लोबल टेक वर्ल्ड में हलचल मचाने जा रही है। कंपनी का बहुप्रतीक्षित इवेंट Galaxy Unpacked 2025 इस बार 9 जुलाई को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में आयोजित किया जाएगा। इस बड़े इवेंट में कंपनी अपनी अगली पीढ़ी की फोल्डेबल डिवाइसेज़ और AI-पावर्ड स्मार्ट फीचर्स को पेश करने जा रही है, जो स्मार्टफोन और वियरेबल्स की दुनिया में एक नया मुकाम स्थापित कर सकते हैं।

कब और कहां देखें लाइव?

Galaxy Unpacked 2025 का आयोजन 9 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह इवेंट Samsung Newsroom India की वेबसाइट news.samsung.com/in और Samsung India के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जो दर्शक लाइव इवेंट मिस कर देंगे, उनके लिए बाद में रिकॉर्डेड वर्जन भी उपलब्ध रहेगा।

क्या होगा खास? लॉन्च हो सकता है Galaxy Z Fold7 Ultra

इवेंट की सबसे बड़ी झलक मानी जा रही है Samsung का अगला फोल्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन – Galaxy Z Fold7 Ultra। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अब तक का सबसे पतला, सबसे हल्का और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत फोल्डेबल फोन होगा। इसमें नया हिंग डिजाइन और रिफाइंड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोन की मजबूती और पोर्टेबिलिटी दोनों में संतुलन बना रहेगा। Galaxy Z Fold7 Ultra खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बड़े डिस्प्ले, हाई परफॉर्मेंस, स्टाइल और पोर्टेबिलिटी को एक ही डिवाइस में चाहते हैं।

Galaxy AI: स्मार्ट यूजर एक्सपीरियंस की शुरुआत

इस बार Samsung की डिवाइसेज़ में सबसे बड़ा बदलाव होगा – Galaxy AI का इंटीग्रेशन। नया One UI 8, जो Android 16 पर आधारित होगा, यूजर को एक ऐसा इंटरफेस देगा जो उनकी जरूरत और कॉन्टेक्स्ट के अनुसार खुद को ढाल सकेगा।

Galaxy AI के जरिए फोन अब यूजर के व्यवहार और यूसेज पैटर्न को समझकर बेहतर सुझाव देगा। साथ ही टेक्स्ट, विजन और वॉयस के साथ मल्टीमॉडल इंटरैक्शन संभव होगा, जिससे यूजर्स को मिलेगा एक स्मूद और इंटेलिजेंट अनुभव।

Galaxy Unpacked 2025 के लिए Samsung का प्लान

Samsung ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी कर ली है। कंपनी का अगला बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2025 9 जुलाई को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें Samsung अपनी अगली पीढ़ी की फोल्डेबल डिवाइसेज़ और AI-पावर्ड स्मार्ट फीचर्स को पेश करेगा। इस इवेंट के ज़रिए Samsung स्मार्टफोन्स और वियरेबल्स की कैटेगरी में एक नया ट्रेंड सेट करने की योजना बना रहा है, जिससे वह ग्लोबल मार्केट में अपनी तकनीकी बढ़त और इनोवेशन लीडरशिप को और मजबूत कर सके।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की