Samsung अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। (सौ. Samsung)  
टेक्नॉलजी

Diwali से पहले लें गिफ्ट, 10,000 से कम में मिलेगा 5G स्मार्टफोन

फेस्टिवल सीजन में कम कीमत में फोन लेना चाहते है तो आपके लिए एक शानदार ऑफर आया है, जिसमें आपको 10,000 से कम कीमत में अच्छा 5g फोन मिल जाएगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. फेस्टिवल सीजन का माहौल चल रहा है और इस माहौल में फायदा उठाना तो बनता है। अगर आप भी 10,000 से कम कीमत में सैमसंग का एक फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको 5G स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको डिस्काउंट के बारे में बताएंगे।

सैमसंग का सस्ता 5G फोन

सैमसंग के सस्ते 5G फोन का नाम Samsung Galaxy A14 5G है। इस फोन को कंपनी ने कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया था और इस फोन में आपको कई सारे फायदे मिलेंगे। कीमत को देखा जाए तो यह फोन 14,999 रुपये का है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल की वजह से आप इसे 5,000 के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इसके बाद इस फोन की कीमत आपके लिए सिर्फ 9,999 रुपये हो जाती है, जो 10,000 से कम है। फोन को लेकर एक खास बात बताएं तो इस फोन के लॉन्च के बाद से ही इसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

दिवाली सेल पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

इस फोन को यूजर्स 10,000 से कम कीमत में खरीद सकते हैं, लेकिन इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर आज रात 12 बजे से शुरू होने वाली बिग दिवाली सेल यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। अगर आपके पास एसबीआई कार्ड है, तो आप उससे पेमेंट करके अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

कैसे हैं फोन के फीचर्स

फोन के फीचर्स पर नजर डालें तो यह 5G कनेक्टिविटी वाला फोन आपको सैमसंग का प्रीमियम बैक डिजाइन भी देगा, जो महंगे फोन में देखने को मिलता है। इसके अलावा आपको 50MP का कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी की सुविधा मिलती है। इसी के साथ फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस एलईडी डिस्प्ले भी है। फोन के पिछले हिस्से में 50MP मेन कैमरा के साथ 2-2MP का माइक्रो और डेप्थ सेंसर कैमरा भी दिया गया है। वहीं फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा