Humanoid Robot Fight (Source. X) 
टेक्नॉलजी

अब रोबोट करेंगे असली मुकाबला, चीन ने शुरू की दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड फाइट लीग, करोड़ों का इनाम

China Robot League: टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन ने ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शेनझेन शहर में "दुनिया की पहली" ह्यूमनॉइड रोबोट कॉम्बैट लीग लॉन्च की गई है।

सिमरन सिंह

Humanoid Robot Fight: टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन ने ऐसा कदम उठाया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शेनझेन शहर में "दुनिया की पहली" ह्यूमनॉइड रोबोट कॉम्बैट लीग लॉन्च की गई है, जिसका नाम Ultimate Robot Knockout Legend (UKRL) रखा गया है। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि चीन की तकनीकी ताकत का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों को EngineAI कंपनी के T800 ह्यूमनॉइड रोबोट मुफ्त में दिए जाएंगे। यानी छोटे स्टार्टअप्स, रिसर्च लैब्स और यूनिवर्सिटी टीमें भी बिना भारी खर्च के इस हाई-टेक मुकाबले में उतर सकेंगी।

जीतने पर मिलेगा करोड़ों का गोल्ड बेल्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, विजेता टीम को 10 मिलियन युआन (करीब 14.4 लाख डॉलर या लगभग 12 करोड़ रुपये) का गोल्ड चैंपियनशिप बेल्ट मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि यह केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि दुनिया को यह दिखाने का तरीका है कि चीन ह्यूमनॉइड रोबोट टेक्नोलॉजी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। UKRL का 2026 सीजन दिसंबर तक कई चरणों में आयोजित होगा, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक बनेगी।

T800: फाइटिंग के लिए तैयार हाई-टेक रोबोट

EngineAI ने दिसंबर में T800 ह्यूमनॉइड को पेश किया था। एक वीडियो में यह रोबोट मार्शल आर्ट्स की तरह साइड किक, 360 डिग्री स्पिन और तेज मूव्स करता नजर आया। इसकी बॉडी एविएशन-ग्रेड एल्यूमिनियम से बनी है, जिससे यह हल्का होने के साथ बेहद मजबूत भी है। यही वजह है कि यह लंबे समय तक हाई-इंटेंसिटी मूवमेंट सह सकता है।

दमदार बैटरी और एडवांस सेंसर सिस्टम

T800 में सॉलिड-स्टेट लिथियम बैटरी दी गई है, जो लगभग 4 घंटे तक लगातार काम कर सकती है। इसके पैरों के जोड़ों में एक्टिव कूलिंग सिस्टम लगा है, जिससे ओवरहीटिंग नहीं होती। इसके अलावा 360 डिग्री LiDAR, स्टीरियो कैमरा और तेज प्रोसेसिंग सिस्टम इसे आसपास की चीजें पहचानने और टकराव से बचने में मदद करते हैं। इसके जॉइंट मोटर 450 Nm तक टॉर्क पैदा करते हैं, जिससे यह तेज किक और अचानक दिशा बदलने जैसे मूव्स कर सकता है।

छोटे स्टार्टअप्स के लिए सुनहरा मौका

विशेषज्ञों का मानना है कि फ्री में T800 उपलब्ध कराने से छोटी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे इंडस्ट्री, यूनिवर्सिटी और रिसर्च लैब्स के बीच सहयोग बढ़ेगा और इनोवेशन की रफ्तार तेज होगी। बीजिंग के एनालिस्ट पैन हेलिन का कहना है कि ऐसे इवेंट्स ह्यूमनॉइड रोबोट्स को लैब से बाहर निकालकर असली दुनिया में परखने का मौका देते हैं।

क्या लड़ाई तक सीमित हो जाएगा इस्तेमाल?

कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी भी दी है कि अगर रोबोट्स को केवल कॉम्बैट के लिए डिजाइन किया गया तो वे इंडस्ट्रियल और सर्विस सेक्टर से दूर हो सकते हैं, क्योंकि असली कामों में स्थिरता ज्यादा जरूरी होती है।

रोबोटिक्स का नया भविष्य

एआई और एम्बॉडीड इंटेलिजेंस के दम पर चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट अब फैक्ट्री से घर तक हर जगह उपयोग के लिए तैयार किए जा रहे हैं। UKRL जैसी लीग न सिर्फ रोमांच बढ़ाएगी, बल्कि रोबोटिक्स की दिशा भी तय कर सकती है।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...