Reliance Jio ने चेतावनी जारी की जिसमें MIssed Call Scam से सुरक्षित रहने को बोला गया है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: Reliance Jio ने हाल ही में अपने यूजर्स को Missed Call Scam के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्क किया है। इस घोटाले में स्कैमर्स स्पेशल सर्विस का झांसा देकर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कैसे होता है Missed Call Scam?
इस स्कैम के तहत यूजर्स के फोन पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से मिस्ड कॉल आती है। जैसे ही यूजर उस नंबर पर कॉल बैक करता है, उसका बैलेंस तेजी से कटने लगता है।
- कई बार इस प्रक्रिया में फिशिंग अटैक भी हो सकता है।
- स्कैमर्स कॉल बैक करने वाले यूजर की निजी जानकारी, जैसे बैंक डिटेल्स, चुरा सकते हैं।
यूजर्स को कैसे सतर्क रहना चाहिए?
Reliance Jio ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
- अंतरराष्ट्रीय नंबर से आए मिस्ड कॉल पर कभी भी वापस कॉल न करें।
- अनजान नंबर से आए मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- किसी भी संदिग्ध कॉल को ब्लॉक करें।
- फोन पर थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Missed Call Scam के खतरों से बचने के उपाय
- अपनी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दें।
- फोन में सिक्योरिटी सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें।
- केवल विश्वसनीय नंबरों पर ही कॉल करें।