Redmi Turbo 5 (Source. Social Media) 
टेक्नॉलजी

7500mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 करेगा धमाका, मिलेगी iPhone जैसी डिजाइन और 100W चार्जिंग

Gaming Smartphone: Redmi जल्द ही भारत में अपनी नई Turbo सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Turbo 5 जल्द भारत में एंट्री करेगा।

सिमरन सिंह

7560mAh Battery Phone: स्मार्टफोन बाजार फिर से हरा भरा होने वाला है क्योंकि Redmi जल्द ही भारत में अपनी नई Turbo सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Turbo 5 जल्द भारत में एंट्री करेगा। वहीं इसमें खास बात यह है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला Redmi Turbo सीरीज स्मार्टफोन होने वाला है। देखने वाली बात यह भी है कि लॉन्च से पहले ही फोन का डिजाइन टीजर सामने आ चुका है जिसने फोन लवर्स की उत्सुकता काफी बढ़ा गई है। फोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसमे दमदार बैटरी, फ्लैगशिप डिजाइन और गेमिंग लेवल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

प्रीमियम डिजाइन ने बढ़ाई चर्चा

नए फोन के बारे में Sandeep Sharma ने X पर पोस्ट शेयर कर Redmi Turbo 5 के भारत लॉन्च की पुष्टि की है। साथ ही Amazon पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है। उसके बारे में भी बताया है। टीजर को देखने से पता चलता है कि फोन ब्लैक कलर में आएगा और इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन काफी प्रीमियम नजर आ रहा है। जो फ्लैट बैक पैनल, साइड-माउंटेड बटन और मिनिमलिस्ट लुक के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा फील देने वाला है।

गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए होगा खास

वहीं यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाला मॉडल चीन वेरिएंट जैसा हुआ तो इसमें 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले जो 120Hz रिफ्रेश रेट देगा और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। वहीं इस फोन में 4nm आधारित MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल होती है।

बड़ी बैटरी बना सकती है गेम चेंजर

Redmi Turbo 5 के अदंर उसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी बैटरी बताई जा रही है जो चीन में लॉन्च हुए मॉडल में 7560mAh वाली बड़ी बैटरी थी। इसके अलावा 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फोन को बेहद और कम समय में फुल चार्ज करने वाला बनाता है। इतना ही नहीं इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जिससे यूजर्स अपने दूसरे डिवाइसेज भी चार्ज कर सकते है।

Redmi Turbo 5 संभावित स्पेसिफिकेशन

फीचर डिटेल
डिस्प्ले 6.59 इंच AMOLED
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500 Ultra
बैटरी 7560mAh
फास्ट चार्जिंग 100W Wired
रिवर्स चार्जिंग 27W
कैमरा ड्यूल रियर कैमरा
संभावित कीमत करीब ₹30,000

फिलहाल भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन टीजर सामने आने के बाद माना जा रहा है कि लॉन्च अब ज्यादा ही भारत देश में हो जाएगा।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...