WhatsApp Calls को आसानी से रिकॉड कर सकते है। (सौ. freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp calls को कैसे करें रिकॉर्ड? जानिए आसान और प्रभावी तरीके

व्हाट्सएप सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं बल्कि पर्सनल और प्रोफेशनल बातचीत का अहम जरिया बन चुका है। लोग व्हाट्सएप कॉल्स के जरिए इंटरव्यू, बिजनेस मीटिंग्स या पर्सनल डिस्कशन भी करते हैं।

सिमरन सिंह

आज के डिजिटल युग में व्हाट्सएप सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि यह हमारी पर्सनल और प्रोफेशनल बातचीत का अहम जरिया बन चुका है। लोग व्हाट्सएप कॉल्स के जरिए इंटरव्यू, बिजनेस मीटिंग्स या पर्सनल डिस्कशन भी करते हैं। ऐसे में कई बार जरूरत पड़ती है कि किसी महत्वपूर्ण कॉल को बाद में सुनने के लिए रिकॉर्ड किया जाए। हालांकि, व्हाट्सएप में इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कॉल्स को रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता।

व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्डिंग का सही तरीका

व्हाट्सएप कॉल्स को रिकॉर्ड करना सामान्य मोबाइल कॉल्स से थोड़ा अलग होता है। चूंकि व्हाट्सएप कॉल्स इंटरनेट बेस्ड होती हैं और ऐप में कोई डायरेक्ट रिकॉर्डिंग विकल्प नहीं होता, इसलिए यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप्स या स्मार्ट फीचर्स का सहारा लेना पड़ता है।

इन ऐप्स से करें व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड

व्हाट्सएप कॉल्स को रिकॉर्ड करने के लिए आप Cube ACR या Salestrail जैसे ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं और इन्हें इंस्टॉल कर कुछ बेसिक परमिशन देकर आसानी से कॉल्स रिकॉर्ड की जा सकती हैं। ये ऐप्स कॉल के दौरान बैकग्राउंड में चलते हैं और आपकी बातचीत को ऑडियो फॉर्मेट में सेव कर देते हैं।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी है विकल्प

अगर आप कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो आपके स्मार्टफोन का स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कॉल शुरू करने से पहले आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन करें और पूरी बातचीत को रिकॉर्ड करें। हालांकि, इस पद्धति से रिकॉर्डिंग वीडियो फॉर्मेट में होती है और ऑडियो क्वालिटी ऐप्स की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है। रिकॉर्डिंग आपकी गैलरी या फाइल मैनेजर में सेव हो जाती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • कॉल रिकॉर्डिंग से पहले संबंधित व्यक्ति की अनुमति लेना जरूरी है, वरना यह निजता का उल्लंघन हो सकता है।
  • कुछ राज्यों में कॉल रिकॉर्डिंग के नियम अलग होते हैं, इसलिए स्थानीय कानूनों की जानकारी रखें।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना