Realme Pad 2 Lite (सौ. Realme site) 
टेक्नॉलजी

Realme Pad 2 Lite इस तारीख को भारत में होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन में रहेगा आगे

Realme सीरीज में से Realme Pad 2 Lite को इस हफ्ते भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। कंपनी ने इस मंगलवार को ही पुष्टि की है कि देश के अंदर टैबलेट को लॉन्च करने में काफी कम समय रह गया है। ऐसे में टैबलेट के लॉन्च होने से पहले कंपनी ने कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है, जिससे यूजर्स को इसके डिजाइन और फीचर्स का अंदाजा लग सके। इसके साथ ही बता दें कि टैबलेट को भारत में Realme P2 Pro के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, जो कि कंपनी द्वारा लाया जाने वाला अगला स्मार्टफोन होगा।

सिमरन सिंह

क्या है Realme Pad 2 Lite के भारत में लॉन्च की तारीख

मंगलवार को कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Realme Pad 2 Lite को भारत में इस 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे IST पर होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Realme P2 Pro भी इस इवेंट में ही लॉन्च होने वाला है। वहीं लॉन्च के बाद यूजर्स इस फोन को Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए खरीद सकते हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इवेंट में टैबलेट को काले और बैंगनी रंग में लॉन्च किया जा सकता है, जिसके अंदर रियर पैनल पर डुअल टोन डिज़ाइन होगा।

क्या है टैबलेट की स्पेसिफिकेशन

डिवाइस के बारे में कंपनी द्वारा पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार, Realme Pad 2 Lite में MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ 128GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलने वाली है और कंपनी द्वारा इसमें 8GB तक की रैम भी रखी गई है। बाकी फीचर्स के बारे में बताए तो इसमें 2K रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट डिस्प्ले Realme UI 5 पर भी चलेगा, जो Android 14 पर आधारित है। टैबलेट में चार स्टीरियो स्पीकर और 8,300mAh की बैटरी होने वाली है।

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी