Rakhi कैसे बनी डिजिटल। Source. gemini
टेक्नॉलजी

अब राखी बांधते ही बहनें बोलती हैं भाई, UPI कर दो, टेक्नोलॉजी ने बदल दिया त्योहार मनाने का अंदाज

UPI for Rakhi: रक्षाबंधन का त्योहार एक ऐसी पर्व है जिसमें परिवार मिलकर उत्साह और खुशियों का माहौल बनाते है। इस पर्व में बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई प्यारा से गिफ्ट देता है।

सिमरन सिंह

Digital Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार एक ऐसी पर्व है जिसमें परिवार मिलकर उत्साह और खुशियों का माहौल बनाते है। इस पर्व में बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई प्यारा से गिफ्ट देता है और दोनों साथ बैठकर मिठाई खाते हैं। लेकिन अब समय के साथ राखी मनाने का अंदाज भी तेजी से बदलता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह टेक्नोलॉजी है। जिसमें अब राखी का रिश्ता सिर्फ धागे और मिठाई तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें UPI, ऑनलाइन शॉपिंग, ई-गिफ्ट और वीडियो कॉल भी शामिल हो चुके हैं।

राखी का गिफ्ट भी हुआ डिजिटल

पहले के समय में भाई अपनी बहन के लिए कपड़े, ज्वेलरी, मिठाई या पसंद का कोई सामान खरीदकर लाया करते थे। लेकिन अब ऑनलाइन शॉपिंग ने यह काम बेहद आसान कर दिया है। क्योंकि घर बैठे पसंद का गिफ्ट ऑर्डर किया जा सकता है और सीधे बहन के घर भी उसे पहुंचाया जा सकता है। वहीं इसमें E-Gift Card भी एक लोकप्रिय विकल्प बन रहा है। खासकर तब जब भाई को समझ नहीं आ रहा हो कि बहन को क्या पसंद आएगा। तो गिफ्ट कार्ड देकर बहन को अपनी पसंद की चीज खरीदने की आजादी मिल जाती है।

दूर हैं तो Video Call से मनाएं राखी

आज के समय में नौकरी, पढ़ाई या अन्य वजहों से कई भाई-बहन अलग-अलग शहरों या देशों में रहते हैं। ऐसे में हर बार रक्षाबंधन पर एक-दूसरे से मिलना संभव नहीं होता। जिसको देखते हुए Video Call ने इस दूरी को काफी हद तक कम कर दिया है। जिसमें बहन वीडियो कॉल पर राखी बांधते हुए भाई को दिखा सकती है और दोनों साथ बातचीत करते हुए त्योहार की खुशी साझा कर सकते हैं। स्क्रीन के दो तरफ होने के बावजूद हंसी-मजाक और भावनाएं रिश्ते को करीब रखने में मदद करती हैं।

भाई UPI कर दो बन गया नया डायलॉग

इस नए दौर में राखी पर पैसे देने का तरीका भी बदल गया है। जिसमें पहले भाई बहन को कैश या लिफाफे में पैसे देता था लेकिन अब कुछ सेकंड में UPI के जरिए रकम ट्रांसफर की जा सकती है। इसी बदलाव ने राखी के मजाकिया अंदाज को भी नया रूप दें दिया है। जिसमें बहनें अब हंसते हुए कह देती हैं “भाई, UPI कर दो।” कई बार QR Code भेजकर गिफ्ट की जगह सीधे पैसे मांगने का यह अंदाज त्योहार की मस्ती का हिस्सा बनता जा रहा है।

लेकिन डिजिटल पेमेंट के दौरान सावधानी जरूरी है। जिसमें ध्यान देना चाहिए कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और UPI PIN या OTP किसी के साथ शेयर न करें। पैसे प्राप्त करने के लिए आमतौर पर UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती।

परंपरा वही, राखी मनाने का तरीका नया

टेक्नोलॉजी ने रक्षाबंधन की भावनाओं को नहीं बदला है बल्कि उन्हें सेलिब्रेट करने का तरीका जरूर बदल दिया है। आज भी बहन राखी बांधती है भाई गिफ्ट देता है और मिठाई से मुंह मीठा होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब इस रिश्ते में Online Shopping, E-Gift, Video Call और UPI जैसे डिजिटल रंग भी शामिल हो गए हैं। जिससे सीधा मतलब है कि राखी का प्यार आज भी उतना ही पुराना और मजबूत है बस उसे जताने का अंदाज डिजिटल हो गया है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने