रेलवे का ये ऐप आपके लिए होगा सही। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

अब एक ही ऐप में मिलेगी रेलवे से जुड़ी हर सुविधा, भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया SwaRail ऐप

रेलवे टिकट बुकिंग के साथ ट्रेन की लाइव जानकारी, जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म पास, खाना ऑर्डर करना या शिकायत दर्ज करना सब कुछ एक ही ऐप से हो सकता है।

सिमरन सिंह

रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की लाइव जानकारी, जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म पास, खाना ऑर्डर करना या शिकायत दर्ज करनी हो — अब इसके लिए अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय रेलवे ने इन सभी सेवाओं को एक जगह समेटते हुए SwaRail ऐप लॉन्च किया है, जिसे रेलवे का 'सुपर ऐप' कहा जा रहा है।

क्या है SwaRail ऐप?

SwaRail को Centre for Railway Information Systems (CRIS) द्वारा विकसित किया गया है। यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर बीटा वर्जन में उपलब्ध है। यात्री इसमें अपने मौजूदा IRCTC अकाउंट से लॉगिन कर सकते हैं। ऐप का मकसद यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है।

एक ऐप, अनेक काम

SwaRail ऐप के माध्यम से यात्री कर सकेंगे:

  • रिजर्वेशन टिकट बुकिंग
  • जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट लेना
  • ट्रेन का लाइव स्टेटस देखना
  • ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना
  • Rail Madad के ज़रिए शिकायत दर्ज करना

अब यात्रियों को IRCTC Rail Connect, UTS, NTES, या Rail Madad जैसे कई अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

क्या IRCTC ऐप होगा बंद?

नहीं, IRCTC ऐप बंद नहीं होगा, लेकिन SwaRail के आने से उसका लोड जरूर कम होगा। खासतौर पर त्योहारी सीजन और तत्काल बुकिंग के समय जब IRCTC ऐप स्लो हो जाता है, SwaRail इस दबाव को संभालेगा। “IRCTC अब एक सेंट्रल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जबकि SwaRail यात्रियों के लिए एक स्मार्ट और सरल विकल्प होगा।”

भविष्य में क्या होंगे बदलाव?

संभावना है कि आने वाले समय में UTS और NTES जैसे ऐप्स को बंद कर उनकी सुविधाएं SwaRail में समाहित कर दी जाएंगी। इससे न केवल यात्रियों को आसानी होगी, बल्कि सिस्टम भी ज्यादा एकीकृत और स्मार्ट बनेगा।

नए जमाने के फीचर्स भी होंगे शामिल

SwaRail में मिलेगा:

  • बायोमेट्रिक लॉगिन
  • वॉलेट सपोर्ट
  • यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस

अब अगर किसी ने आपकी सीट ले ली या टॉयलेट गंदा है, तो झगड़े की जरूरत नहीं। Rail Madad के ज़रिए शिकायत दर्ज करें और तुरंत कार्रवाई की उम्मीद करें।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार