शाओमी (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

QualComm और Xiaomi के बीच होगी पार्टनरशिप, इस कीमत में लॉन्च करेगी 5G स्मार्टफोन

क्वालकॉम इंडिया ने हाल ही में चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के साथ अपनी पार्टनरशिप की घोषणा कर दी है। ये दोनों कंपनियां जल्द ही 10000 रुपये तक की कीमत वाला 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : चिपसेट मैन्यूफैक्चरर कंपनी क्वॉलकॉम जल्द ही चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के साथ पार्टनरशिप करने जा रही है। इस नई साझेदारी के साथ कंपनी भारत में कुछ नया करने की योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत, ये दोनों कंपनियां इस साझेदारी के साथ भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

क्वालकॉम इंडिया के अध्यक्ष सावी सोइन ने यहां ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024' में पीटीआई-भाषा से बातचीत के दौरान कहा है कि इस पार्टनरशिप के अंतर्गत शाओमी के फोन के लिए क्वॉलकॉम कंपनी स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर प्रदान करेगी और बाद में इसे बाकी कंपनियों को भी दिया जाएगा।

स्मार्टफोन में प्रीमियम एक्सपीरियंस

सोइन ने कहा, ‘‘हमने शाओमी के साथ मिलकर काम किया और इंडियन स्मार्टफोन सेगमेंट में उस कमी को दूर किया है, जहां 10,000 रुपये से कम कीमत में 5जी फोन मिलना बेहद मुश्किल था। क्वालकॉम 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में प्रीमियम एक्सपीरियंस लाने की कोशिश कर रहा है।''

सभी पार्टनरशिप के लिए ओपन

उन्होंने कहा कि क्वालकॉम सभी तरह की पार्टनरशिप के लिए ओपन है, लेकिन शुरुआत में वह शाओमी के प्रोडक्ट्स को सफल बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में 5जी की पहुंच को देखते हुए यह सबसे बड़ा मार्केट और सबसे बड़ा अवसर है। हम भारत में इस पार्टनरशिप को सफल बनाने पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसके सफल हो जाने पर हम इसे दुनियाभर के फोन में उपयोग कर सकेंगे।''

इस कीमत का पहला स्मार्टफोन

हालांकि, क्वालकॉम चिपसेट वाले कुछ स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध हैं, लेकिन वे मॉडल अब काफी पुराने हो गए हैं और आकर्षक पेशकश की वजह से उनकी कीमतें इस कैटेगरी में आ सकी हैं। इस मौके पर शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने कहा कि कंपनी इस साल के आखिर तक क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर के साथ ‘मेड इन इंडिया' रेडमी ए4 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह क्वालकॉम चिप से लैस 10,000 रुपये से कम कीमत वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। उन्होंने कहा कि शाओमी उन यूजर्स को को अपना लक्ष्य बना रहा है, जो फीचर फोन से 5जी फोन में अपग्रेड करना चाहते हैं और उनके एक्सपीरियंस में भी कोई समझौता न हो।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव