OnePlus Nord 6 (Source. OnePlus) 
टेक्नॉलजी

2.5 दिन चलने वाला दमदार फोन आज लॉन्च, बजट में मिलेगा OnePlus Nord 6

OnePlus Nord 6 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी आज शाम 7 बजे इस हैंडसेट को पेश करेगी। इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर होगी।

सिमरन सिंह

OnePlus Nord 6 Launch In India: OnePlus भारत में अपना नया स्मार्टफोन, OnePlus Nord 6 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी आज शाम 7 बजे इस हैंडसेट को पेश करेगी। इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर बताई जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के ज़रिए कई अहम जानकारियाँ पहले ही सामने आ चुकी हैं, जबकि कंपनी ने खुद भी कुछ फीचर्स की पुष्टि की है।

कीमत सुनकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Nord 6 की संभावित कीमत ₹35,000 से ₹40,000 के बीच होने की उम्मीद है। पिछले साल, कंपनी ने OnePlus Nord 5 को ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था नतीजतन, यूज़र्स इस बार भी एक 'वैल्यू-फॉर-मनी' डिवाइस की उम्मीद कर रहे हैं। आज शाम 7 अप्रैल, 2026 को कंपनी लॉन्च ऑफर्स की भी घोषणा करेगी, जिससे इसकी कीमत और भी ज़्यादा किफायती हो सकती है।

एक बार चार्ज, 2.5 दिन आराम

OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 9000mAh की बैटरी होगी। इसे अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह फ़ोन एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 2.5 दिन से भी ज़्यादा चल सकता है यानी बार-बार चार्ज करने की झंझट अब बीते दिनों की बात हो जाएगी।

कैमरा भी जबरदस्त: दिन हो या रात, फोटो शानदार

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह फोन खास होने वाला है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा, जो मल्टी-फोकस सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि इससे कम रोशनी में भी शानदार ग्रुप सेल्फी ली जा सकेगी।

AI फीचर्स: स्मार्टफोन बनेगा और स्मार्ट

OnePlus Nord 6 में एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने इसे OnePlus AI नाम दिया है। इसके तहत यूजर्स को Circle to Search, पर्सनलाइज्ड Google Gemini और AI Ghost Writer जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। साथ ही यह फोन डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी होगा, जिससे इसकी मजबूती और बढ़ जाती है।

दमदार प्रोसेसर और स्पीड का नया लेवल

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो हाई-एंड स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस देगा। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग और भी तेज और आसान हो जाएगी।

क्या ये होगा 2026 का सबसे हिट फोन?

दमदार बैटरी, शानदार कैमरा, AI फीचर्स और पावरफुल प्रोसेसर के साथ OnePlus Nord 6 मिडिल क्लास यूजर्स के लिए एक परफेक्ट पैकेज बन सकता है। अब सभी की नजरें आज शाम के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं जहां असली कीमत और ऑफर्स का खुलासा होगा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला