Telegram Tips HD Photo (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Telegram पर फोटो-वीडियो अब नहीं होंगे ब्लर, जानिए ये छुपा ट्रिक, तुरंत मिलेगा ओरिजिनल क्वालिटी

Telegram HD Photo Tips: Telegram इस्तेमाल करते हैं, तो आपने जरूर महसूस किया होगा कि फोटो या वीडियो भेजते ही उनकी क्वालिटी थोड़ी खराब या ब्लर हो जाती है। ऐसे में इस तरह से तस्वीर आप शेयर करें।

सिमरन सिंह

Send Videos Without Compression: अगर आप रोजाना Telegram इस्तेमाल करते हैं, तो आपने जरूर महसूस किया होगा कि फोटो या वीडियो भेजते ही उनकी क्वालिटी थोड़ी खराब या ब्लर हो जाती है। इसकी वजह है Telegram का डिफॉल्ट कंप्रेशन सिस्टम। जब आप गैलरी से सीधे कोई मीडिया फाइल भेजते हैं, तो ऐप उसे ऑटोमैटिकली कंप्रेस कर देता है ताकि फाइल का साइज कम हो जाए और वह जल्दी सेंड हो सके।

लेकिन इसका नुकसान साफ है आपकी फोटो और वीडियो की असली क्वालिटी खत्म हो जाती है। खासकर जब आप ऑफिस का काम, जरूरी डॉक्यूमेंट या हाई-रेजोल्यूशन कंटेंट भेज रहे हों, तो यह समस्या और ज्यादा परेशान करती है।

बिना क्वालिटी खराब किए ऐसे भेजें फोटो/वीडियो

अच्छी बात यह है कि Telegram में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिससे आप बिना कंप्रेशन के मीडिया भेज सकते हैं। हालांकि, यह फीचर थोड़ा छुपा हुआ है। ट्रिक बेहद आसान है फोटो या वीडियो को गैलरी से भेजने के बजाय "फाइल' के रूप में भेजें।

फॉलो करें ये आसान स्टेप्स:

  • Telegram खोलें और उस चैट में जाएं जहां मीडिया भेजना है
  • नीचे दिए गए अटैचमेंट आइकन पर टैप करें
  • अब "Gallery" की जगह "File" या "Document" ऑप्शन चुनें
  • अपने फोन स्टोरेज से फोटो या वीडियो सिलेक्ट करें
  • "Send" पर क्लिक करें

बस इतना करते ही आपकी फाइल बिना किसी कंप्रेशन के अपनी असली क्वालिटी में सेंड हो जाएगी।

फाइल के रूप में भेजने का फायदा क्या है?

जब आप फोटो या वीडियो को "फाइल" के रूप में भेजते हैं, तो उसका ओरिजिनल साइज, रेजोल्यूशन और डिटेल्स पूरी तरह सुरक्षित रहती हैं इसका मतलब सामने वाला व्यक्ति उस फाइल को डाउनलोड करके बिल्कुल वही क्वालिटी देखेगा, जैसी आपने भेजी है। यानी अब आपको फोटो ब्लर होने या वीडियो की क्वालिटी गिरने की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ध्यान रखें ये छोटी सी कमी

इस ट्रिक का एक छोटा सा नुकसान भी है। जब आप मीडिया को फाइल के रूप में भेजते हैं, तो चैट में उसका प्रीव्यू सामान्य फोटो की तरह बड़ा और साफ नहीं दिखता। इसलिए, रोजमर्रा के मीम्स या कैजुअल फोटो भेजने के लिए इस तरीके की जरूरत नहीं है। Telegram ऐप से आप बड़ी साइस की फाइल को भी अपलोड कर सकते हो।

कब करें इस ट्रिक का इस्तेमाल?

  • जब हाई-रेजोल्यूशन फोटो या वीडियो भेजना हो
  • प्रोफेशनल एडिटेड कंटेंट या पोर्टफोलियो शेयर करना हो
  • जरूरी डॉक्यूमेंट, स्क्रीनशॉट या ऑफिस फाइल भेजनी हो
  • दो डिवाइस के बीच डेटा ट्रांसफर करना हो

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द