Philips 55 Inch QLED TV पर खास ऑफर आया है। Source. Flipkart
टेक्नॉलजी

दिवाली पर सस्ता हुआ Philips का 55 इंच QLED Smart TV, 4K डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रहे ये फीचर्स

Philips 55 Inch QLED TV Price: दिवाली पर नया स्मार्ट टीवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Philips का 55 इंच QLED Smart TV एक विकल्प हो सकता है। जिसके खास ऑफर Flipkart पर मिल रहे है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Philips का 55 इंच QLED Smart TV Flipkart पर शानदार ऑफर के साथ है।

  • इसकी कीमत घटकर 38,999 रुपये कर दी गई है जो MRP के मुकाबले 6,000 कम है।

  • यह टीवी 55 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला 4K स्मार्ट टीवी है।

Flipkart TV Offers: दिवाली के मौके पर अगर आप अपने घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो Philips का 55 इंच QLED Smart TV एक विकल्प हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस 4K स्मार्ट टीवी की कीमत में कटौती देखने को मिल रही है। वहीं बड़ी स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Google TV जैसे फीचर्स के साथ आने वाला यह टीवी उन लोगों को पसंद आ सकता है जो घर पर मूवी, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखने का अच्छा अनुभव चाहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी कीमत और खासियतों के बारे में।

Flipkart पर कितनी है Philips QLED TV की कीमत?

Flipkart पर लिस्टिंग में देखा जा रहा है कि Philips के इस 55 इंच QLED स्मार्ट टीवी की MRP 44,999 रुपये है। लेकिन प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत घटकर 38,999 रुपये दिखाई गई है। यानी ग्राहकों को MRP के मुकाबले 6,000 रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और दूसरे पेमेंट डिस्काउंट के जरिए कीमत और कम हो सकती है। लेकिन इन ऑफर्स की उपलब्धता संबंधित बैंक, कार्ड और भुगतान के तरीके पर निर्भर करती है। इसलिए खरीदारी से पहले Flipkart पर मिलने वाली अंतिम कीमत जरूर चेक करें।

55 इंच 4K QLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट

इस Philips टीवी में 138 सेंटीमीटर यानी 55 इंच का 4K QLED डिस्प्ले मिलता है। QLED तकनीक की मदद से स्क्रीन पर रंग ज्यादा जीवंत दिखाई देते हैं। वहीं 4K रेजोल्यूशन की वजह से तस्वीरों में ज्यादा बारीक डिटेल देखने को मिलती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसको आम भाषा में समझें तो स्क्रीन पर तेजी से बदलने वाले विजुअल ज्यादा स्मूथ दिखाई दे सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर स्पोर्ट्स और गेमिंग पसंद करने वाले लोगों के काम आ सकता है।

30W साउंड और Dolby Atmos का सपोर्ट

बेहतर पिक्चर के साथ अच्छी आवाज भी एंटरटेनमेंट का अहम हिस्सा है। इस टीवी में दो स्पीकर दिए गए हैं जो 30W का साउंड आउटपुट देते हैं। इसके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है जिससे साउंड का अनुभव बेहतर हो सकता है।

Google TV के साथ मिलती है 32GB स्टोरेज

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। टीवी में Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मौजूद है। ऐसे में अगर आप 55 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला 4K स्मार्ट टीवी तलाश रहे हैं तो खरीदने से पहले इसके फीचर्स के साथ मौजूदा कीमत और बैंक ऑफर्स की तुलना जरूर करें।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट