Paytm में आया नया फीचर्स। (सौ. Paytm) 
टेक्नॉलजी

Paytm ने लॉन्च किया नया AI-पावर्ड ऐप, हर पेमेंट पर मिलेगा डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड

Paytm AI: Paytm ने अपने ऐप का पूरी तरह से नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत जोड़ी गई है। जो यूजर्स की मदद करेंगा।

सिमरन सिंह

Digital Payment App India: डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने अपने ऐप का पूरी तरह से नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत जोड़ी गई है। कंपनी का कहना है कि यह नया AI-पावर्ड Paytm App यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा तेज, स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड पेमेंट अनुभव देगा। इस अपडेट में 15 से अधिक नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें Gold Coins रिवॉर्ड सिस्टम, स्मार्ट बजटिंग, AI टैग्स और प्राइवेसी कंट्रोल्स शामिल हैं।

यूजर्स की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री अब होगी स्मार्ट तरीके से एनालाइज

Paytm के नए ऐप में जोड़ा गया AI इंजन अब यूजर्स की खर्च करने की आदतों को ऑटोमैटिकली एनालाइज करेगा। ऐप खर्चों को अलग-अलग कैटेगरी जैसे शॉपिंग, बिल, ट्रैवल और यूटिलिटीज में बांट देगा। इससे यूजर्स को अपना बजट मैनेज करने और फाइनेंशियल पैटर्न समझने में आसानी होगी। इसके अलावा, नया बैलेंस हिस्ट्री सेक्शन अब सभी UPI अकाउंट्स की कुल राशि एक ही स्क्रीन पर दिखाता है, जिससे बार-बार अलग-अलग बैलेंस देखने की जरूरत नहीं रहेगी।

हर पेमेंट पर मिलेगा डिजिटल गोल्ड रिवॉर्ड

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है Gold Coins फीचर। अब हर Paytm पेमेंट पर यूजर्स को डिजिटल गोल्ड कॉइन के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा। Paytm का कहना है कि यह पहला मौका है जब किसी पेमेंट ऐप ने सेविंग्स को ट्रांजेक्शन से जोड़ा है। कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा, "हर Paytm पेमेंट अब गोल्डन पेमेंट बनेगा। यह भारतीय यूजर्स को सेविंग्स की दिशा में प्रेरित करने का एक इनोवेटिव तरीका है।" यूजर्स चाहें तो इन गोल्ड कॉइन्स को आगे चलकर असली डिजिटल गोल्ड में भी बदल सकते हैं।

Magic Paste, Smart Scanner और प्राइवेसी कंट्रोल

नए ऐप में कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं जैसे Magic Paste, जो WhatsApp से कॉपी किए गए बैंक डिटेल्स या IFSC को ऑटो-फिल करता है। Favourite Contacts फीचर से बार-बार इस्तेमाल होने वाले कॉन्टैक्ट्स को सेव किया जा सकता है, जबकि Hide Payments विकल्प अब यूजर्स की ट्रांजेक्शन प्राइवेसी को और मजबूत बनाता है। नया Paytm Smart Scanner किसी भी एंगल से QR कोड स्कैन कर सकता है, लो-लाइट में ऑटो फ्लैश ऑन करता है और जूम-इन सपोर्ट भी देता है।

NRI और प्रोफेशनल्स के लिए नए विकल्प

Paytm का नया ऐप अब 12 देशों के NRI यूजर्स को भी सपोर्ट करता है। वे अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर को NRE या NRO अकाउंट से लिंक कर भारत में UPI पेमेंट कर सकेंगे। साथ ही डॉक्टर, जिम ट्रेनर, टैक्सी ड्राइवर जैसे प्रोफेशनल्स अब Receive Money विजेट की मदद से सीधे होम स्क्रीन पर पेमेंट रिसीव कर पाएंगे।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर बिखरा विपक्ष, स्टालिन से पवार तक आए मोदी के साथ

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

अस्पताल से ही शुरू हो गया था शरद पवार का गेम? PM मोदी के फोन से डिलिमिटेशन तक, समझिए पूरी टाइमलाइन

दिल्ली में रहने वाले लोग न भूलें ये दो नंबर, संकट के समय आ सकते हैं काम

चीन की मदद से स्पेस में ताकत बढ़ा रहा पाकिस्तान, CDS जनरल सुब्रमणि ने जताई चिंता; बताई तीन बड़ी चुनौतियां