Paytm Free Gold Coin Offer: आप भी अपनी रोज की पेमेंट Paytm से करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जैसा की कई लोग जानते है की Paytm से पेमेंट ककरने पर हर ट्रांजैक्शन से फ्री गोल्ड कमाने का मौका मिलता है। लेकिन इस बाात की जानकारी कई लोगों को नहीं होती जिस वजह से वह फायदे से दूर रहते है और Paytm में बनता हुआ रिवॉर्ड बेकार हो जाता है।
किसी भी पेमेंट के लिए आप जब भी Paytm का इस्तेमाल करते है तो आपको उसपर एक Scratch Card मिलता है। वहीं पेमेंट के तुरंत बाद इसे स्क्रीन पर स्क्रैच करने का ऑप्शन भी दिखता है। ऐसे में अगर आप उस इग्नोर करते है तो आप बाद में भी इसको अपने ऐप में देख सकते है। जिसके लिए आपको ऐप खोलकर Recharge & Bills सेक्शन में जाना होता है। वही पर आपको Receive Money का ऑप्शन देखने को मिलता है जिसको लेफ्ट स्क्रॉल करने पर Cashback & Offers पर आप जा कर Scratch & Claim Your Rewards के अंदर इन सभी अनयूज्ड स्क्रैच कार्ड को स्क्रैच कर सकते हैं। साथ ही ऑफर्स की खत्म होने की तारीख को भी देख सकते है।
झोबूस इन स्क्रैच कार्ड्स में ही आपको Free Gold Coin जीतने का मौका देता है। इसमें मिलने वाले गोल्ड कॉइन असल में डिजिटल गोल्ड का ही हिस्सा होते हैं, जिनको आप बाद में रियल गोल्ड के अदंर बदल सकते है। इसकी सबसे खास बात यह है कि आपको पहले की तरह हर बार कैशबैक नहीं गोल्ड मिलता है जो लंबे समय में ज्यादा फायदेमंद बन सकता है।
Paytm द्वारा बताए गए नियमों के अनुसार हर 100 रुपये खर्च करने पर आपको 1 गोल्ड कॉइन मिलता है। जिसमें 100 गोल्ड कॉइन जमा होने पर उसकी वैल्यू लगभग ₹1 के रियल गोल्ड के बराबर होती है। वहीं एक बार गोल्ड कॉइन जमा होने के बाद आप इनको रियल कॉइन्स में बदलना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 1500 गोल्ड कॉइन होने चाहिए। जिसके बाद आप Paytmमें मौजूद Convert to Real Gold ऑप्शन पर जाकर इसे आसानी से कन्वर्ट कर सकते है।
ये भी पढ़े: WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
Paytm की मदद से आप कई तरह के ट्रांजैक्शन कर सकते है जिससे आपको गोल्ड कॉइन का फायदा मिल सकता है। जिसमें शामिल है:
इसका सीधा मतलब यह है कि आप जितना ज्यादा डिजिटल पेमेंट करेंगे आपको उतना ही ज्यादा गोल्ड कॉइन कमाने का मौके मिलेगा।
डिजिटल भारत के इस दौर में एक छोटी बचत भी बड़ा फायदा दें सकती है। ऐसे में Paytm का इस्तेमाल करके फ्री गोल्ड में निवेश आपके लिए एक स्मार्ट सेविंग ऑप्शन के रूप में सामने आ रहा है। वहीं जब भी आप अगली बार Paytm से पेमेंट करें तो स्क्रैच कार्ड चेक करना मत भूलना वरना आपका फायदा खराब हो सकता है।