Pan And Aadhar Link (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

PAN-Aadhaar में नाम मैच नहीं तो बंद होगा कार्ड, 1 अप्रैल से बदल रहे नियम

PAN Aadhaar Mismatch: 1 अप्रैल से एक ऐसा बदलाव आ रहा है जो सीधे आपके जेब और बैंकिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। अगर आपके PAN कार्ड और Aadhaar में नाम की स्पेलिंग अलग है।

सिमरन सिंह

PAN Aadhaar Correction Online: हर महीने की पहली तारीख के साथ कई नए नियम लागू होते हैं और इस बार 1 अप्रैल से एक ऐसा बदलाव आ रहा है जो सीधे आपके जेब और बैंकिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। अगर आपके PAN कार्ड और Aadhaar में नाम की स्पेलिंग अलग है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

अब सिर्फ लिंक नहीं, नाम का मैच होना भी जरूरी

अब तक लोगों को लगता था कि सिर्फ PAN और Aadhaar का लिंक होना ही काफी है, लेकिन अब नियम बदल चुके हैं। नए निर्देशों के मुताबिक, दोनों दस्तावेज़ों में नाम बिल्कुल एक जैसा होना अनिवार्य है। एक छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक भी आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है।

क्या है पूरा मामला?

सरकार ने वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने के लिए PAN और Aadhaar को लिंक करना अनिवार्य किया है। लेकिन अब इसमें एक नया नियम जुड़ गया है—दोनों में नाम का एक जैसा होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपका PAN कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है।

1 अप्रैल के बाद क्या होगा असर?

अगर आपने अभी तक नाम की गलती को ठीक नहीं कराया है, तो 1 अप्रैल के बाद आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:

  • PAN कार्ड होते हुए भी आप उसका उपयोग नहीं कर पाएंगे
  • ITR फाइल करने में दिक्कत होगी
  • बैंकिंग लेन-देन प्रभावित होंगे
  • लोन, क्रेडिट कार्ड और निवेश में रुकावट आ सकती है
  • घर बैठे 5 मिनट में ऐसे करें नाम सही

अच्छी बात यह है कि इस समस्या को ठीक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर बैठे ऑनलाइन सुधार सकते हैं।

Aadhaar में नाम अपडेट करने का तरीका

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और "Update Aadhaar" सेक्शन खोलें
  • Aadhaar नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें
  • "Name Update" ऑप्शन चुनें और सही नाम दर्ज करें
  • पहचान के लिए PAN, पासपोर्ट या वोटर आईडी अपलोड करें
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको Update Request Number (URN) मिलेगा

PAN कार्ड में नाम कैसे सुधारें

  • NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं
  • "PAN Correction" फॉर्म खोलें
  • PAN नंबर डालें और सही नाम भरें
  • Aadhaar जैसे दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें
  • कुछ दिनों में आपका अपडेटेड PAN कार्ड जारी हो जाएगा।

ये जरूरी काम करना न भूलें

जब दोनों दस्तावेजों में नाम एक जैसा हो जाए, तो Income Tax की वेबसाइट पर जाकर "Link Aadhaar Status" जरूर चेक करें। अगर लिंक नहीं है, तो दोबारा लिंक करें।

ध्यान रखें: PAN और Aadhaar में नाम की स्पेलिंग बिल्कुल एक जैसी होनी चाहिए, वरना परेशानी बढ़ सकती है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा