Cyber attack जो पाकिस्तान की तरफ से किया जा रहा है। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

पाकिस्तान की नई साजिश: अब ‘Dance of the Hillary’ वायरस के जरिए साइबर अटैक की तैयारी

पाकिस्तान अब भारत पर बड़ा साइबर अटैक करने की साजिश रच रहा है, जिसमें ‘Dance of the Hillary’ नाम का एक खतरनाक वायरस इस्तेमाल किया जा रहा है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ छेड़े गए अपने हमलों का दायरा अब डिजिटल मोर्चे तक बढ़ा दिया है। पहले आतंकियों के जरिए हमला, फिर ड्रोन की साजिश और अब एक खतरनाक वायरस को साइबर हथियार बनाकर भारत को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान अब भारत पर बड़ा साइबर अटैक करने की साजिश रच रहा है, जिसमें ‘Dance of the Hillary’ नाम का एक खतरनाक वायरस इस्तेमाल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया बना हमला करने का जरिया

यह वायरस एक फाइल के रूप में सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम और ईमेल के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति इस फाइल पर क्लिक करता है, तो उसकी निजी जानकारी, खासकर बैंकिंग डिटेल्स, हैक हो सकती हैं जिससे भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।

Dance of the Hillary क्या है?

यह एक अत्यंत खतरनाक मैलवेयर है जिसे वीडियो फाइल या डॉक्यूमेंट के रूप में भेजा जा रहा है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह वायरस डिवाइस में tasksche.exe नाम की संदिग्ध फाइल के जरिए एंटर करता है। एक बार डिवाइस में एक्टिवेट हो जाने पर यह आपके सिस्टम की महत्वपूर्ण जानकारियां चुरा सकता है।

खुद को साइबर हमले से ऐसे बचाएं:

  • हमेशा अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें।
  • किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें।
  • मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
  • सिर्फ ट्रस्टेड सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें।

साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर:

यदि आप गलती से किसी संदिग्ध फाइल पर क्लिक कर चुके हैं और कोई नुकसान हो गया है, तो तुरंत 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर) पर कॉल करें और पूरी जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराएं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज