Zomato में लगेंगे ज्यादा पैसे। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Zomato से खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, Cash on Delivery पर लग रहा ₹20 तक एक्स्ट्रा चार्ज

Zomato Cash on Delivery Charge: Zomato पर अब Cash on Delivery चुनने पर अलग से Pay on Delivery Fee देनी पड़ सकती है। जानकारी में बताया जा रहा है कि यह हर ग्राहक के लिए अलग होगी।

सिमरन सिंह

Zomato Pay on Delivery Fee: अगर आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए Zomato का इस्तेमाल करते हैं और अक्सर Cash on Delivery चुनते हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। बता दें कि Zomato ने कुछ यूजर्स के लिए कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर पर अलग से Pay on Delivery Fee लेना शुरू कर दिया है। वहीं रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कुछ ग्राहकों को यह चार्ज 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक दिखाई दे रहा है। इसमें खास बात यह है कि यह फीस सभी यूजर्स के लिए एक जैसी नहीं है। जिसका सीधा मतलब है कि किसी ग्राहक के ऑर्डर में 5 रुपये तो किसी दूसरे के बिल में इससे ज्यादा चार्ज दिखाई दे सकता है।

ऑनलाइन पेमेंट करने पर नहीं लगेगी ये फीस

जानकारी में सामने आया है कि अगर आप Zomato पर UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड जैसे ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो इस खास Pay on Delivery Fee से बच सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऑनलाइन ऑर्डर पूरी तरह एक्स्ट्रा चार्ज से मुक्त होगा। किसी भी ऑर्डर के हिसाब से ग्राहकों को प्लेटफॉर्म फीस, डिलीवरी चार्ज, पैकेजिंग फीस और टैक्स जैसे दूसरे शुल्क पहले की तरह देने पड़ सकते हैं। इसलिए भुगतान करने से पहले बिल को ध्यान से देखना जरूरी है।

छोटे ऑर्डर पर ज्यादा महसूस होगा असर

देखा जा रहा है कि कैश ऑन डिलीवरी की यह अतिरिक्त फीस खासतौर पर कम कीमत वाले ऑर्डर पर ग्राहकों को ज्यादा चुभ सकती है। ऐसे में अगर आपने कम कीमत का खाना ऑर्डर किया और उसके ऊपर 5 या 10 रुपये की अलग फीस जुड़ गई तो कुल बिल पर इसका सीधा असर पड़ेगा। लेकिन अभी के लिए यह साफ नहीं है कि Zomato किन यूजर्स या किन परिस्थितियों में यह चार्ज लागू कर रहा है। फिर भी अलग-अलग ग्राहकों को अलग फीस दिखने की बात अभी तक सामने आई है।

Swiggy पर अभी नहीं दिख रहा ऐसा चार्ज

Zomato के इस कदम की तुलना उसकी बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनी Swiggy से भी की जा रही है। लेकिन अभी Swiggy पर कैश ऑन डिलीवरी के लिए इसी तरह की अलग फीस लिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं Zomato की तरफ से इस नए चार्ज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी पेश नहीं कि गई है। ऐसे में अगर आप COD से खाना मंगाते हैं तो ऑर्डर प्लेस करने से पहले पेमेंट पेज पर पूरा बिल जरूर चेक करें। खासकर यह देखें कि Pay on Delivery Fee आपके ऑर्डर में जोड़ी गई है या नहीं।

झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण, राजस्थान के नतीजों पर बोले PM मोदी

जयपुर-जोधपुर-कोटा में मेयर चुनाव पर लगी रोक, चुनावी नतीजों के बीच खराब हुई EVM

मराठी परिधान में दिखे PM मोदी! पीला कुर्ता और पारंपरिक धोती पहन पीयूष गोयल के घर की गणपति बप्पा की महाआरती

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम