Representational Image (PIC-Twitter) 
टेक्नॉलजी

जल्द OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है लॉन्च, सैमसंग-मोटोरोला को मिलेगी कड़ी टक्कर

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus कथित तौर पर जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन (OnePlus Foldable Smartphone) लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन कई नए अपडेट के साथ आ सकता है। OnePlus के को-फाउंडर Pete Lau ने बिना नाम और अन्य डिटेल्स को कंफर्म किए, एक फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे हिंट दिया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर एक फोटो शेयर की हैं, जिसे देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि, कंपनी जल्द अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। 

फ़िलहाल, टेक बाजार में फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में Samsung के पास इस समय काफी ऑप्शन हैं। इसके अलावा Xiaomi ने भी हाल ही में Xiaomi Mix Fold 2 को लॉन्च किया था। जबकि Moto Razr 2022 भी चीन में पेश किया जा जुका है। वहीं, Oppo ने भी बीते साल के आखिर में Find N फोल्डेबल को लॉन्च करके फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर ली है। 

OnePlus के को-फाउंडर पीट लाउ ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करके, उसके कैप्शन में लिखा, "आपको क्या लगता है कि यह क्या है?" इस तस्वीर को देखकर लगता है कि, यह काफी हद तक आगामी OnePlus फोन का फोल्डिंग स्क्रीन हिंज मैकेनिज्म हो सकता है। 

हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। लेकिन, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, यह वनप्लस फोल्ड हो सकता है। वहीं, अगर ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें OnePlus का फोल्डेबल फोन Android 13 के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि यह स्मार्टफोन Oppo के Find N जैसे कुछ फीचर्स के साथ दस्तक दे सकता है। 

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट

N Chandrasekaran Salary: चंद्रशेखरन की कितनी है संपत्ति, 2026 में मिला 158.66 करोड़ का पैकेज, जानिए नेट वर्थ

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल