OnePlus Pad Lite के खास फीचर्स। (सौ. OnePlus) 
टेक्नॉलजी

OnePlus Pad Lite भारत में लॉन्च: कम कीमत में दमदार फीचर्स और स्टाइलिश डिज़ाइन

Tablet under 15000: OnePlus ने भारत में अपना नया बजट टैबलेट OnePlus Pad Lite लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर छात्रों, परिवारों और कैजुअल यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया ग

सिमरन सिंह

OnePlus Pad Lite budget tablet 2025: OnePlus ने भारत में अपना नया बजट टैबलेट OnePlus Pad Lite लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर छात्रों, परिवारों और कैजुअल यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी के लिए एक शानदार डिवाइस साबित हो सकता है।

कीमत और वेरिएंट

OnePlus Pad Lite को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

  • Wi-Fi only वर्जन (6GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत ₹12,999 रखी गई है।
  • Wi-Fi + 4G LTE वर्जन (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत ₹14,999 है।

बैंक ऑफर्स और EMI विकल्प

लॉन्च ऑफर्स के तहत यूज़र्स को ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, ₹1,000 की अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। साथ ही चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।

कहां से खरीदें?

यह डिवाइस 1 अगस्त 2025 दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। ग्राहक इसे OnePlus.in, Amazon, Flipkart, और ऑफलाइन स्टोर्स जैसे OnePlus Experience Store, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और Bajaj Electronics से खरीद सकते हैं। टैबलेट को Aero Blue कलर में पेश किया गया है।

दमदार डिस्प्ले और डिज़ाइन

OnePlus Pad Lite में 11 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसमें 2000 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन, 500 निट्स ब्राइटनेस, 85.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 10-बिट कलर और ब्लू लाइट रिडक्शन जैसे आई-कम्फर्ट फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस का वजन 530 ग्राम और मोटाई 7.39mm है, जो इसे हल्का और ट्रैवल-फ्रेंडली बनाता है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस और बैटरी

टैबलेट में MediaTek Helio G100 प्रोसेसर और OxygenOS 15.0.1 इंटरफेस है। इसकी 9340mAh बैटरी 33W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। "यह डिवाइस 80 घंटे तक म्यूजिक और 11 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग में सक्षम है," कंपनी का दावा है।

स्मार्ट फीचर्स का बूस्ट

टैबलेट में Open Canvas मल्टीटास्किंग, Screen Mirroring, किड्स मोड, Gallery Sync, Quick Share, Google Kids Space जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि O+ Connect फीचर के जरिए यह iOS और iPadOS डिवाइसेज़ के साथ भी फाइल शेयर कर सकता है।

खरीदने की वजह

अगर आपके घर में भी स्कूल, कॉलेज जाने वाले है तो ये Pad आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगा। इसके साथ ही घर में रहने वाले बुजुर्ग और हाउस वाइफ के लिए भी ये एंटरटेनमेंट का अच्छा साधन बन सकता है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा