-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Oneplus Pad Lite Price In India Launch With 9340mah Battery Specification Camera
OnePlus Pad Lite हुआ भारत में लॉन्च: कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ मिलेगा LTE
- Written By: सिमरन सिंह
OnePlus ने भारत के टैबलेट मार्केट में नया टैबलेट OnePlus Pad Lite लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को कंपनी सबसे अफोर्डेबल टैबलेट कह रही है क्योकि इसमें दमदार बैटरी, डिस्प्ले और कनेक्टिविटी फीचर्स है।

OnePlus Pad Lite में क्या है खास (सौ. OnePlus)
OnePlus ने भारत के टैबलेट मार्केट में एक और मजबूत कदम रखते हुए अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Lite लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को कंपनी का अब तक का सबसे अफोर्डेबल टैबलेट कहा जा रहा है, जो दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इस टैबलेट के फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें Wi-Fi और LTE दोनों ऑप्शन मिलते हैं, जिससे यूजर्स को कहीं भी नेट से जुड़ने की सुविधा दी जा रही है।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
OnePlus Pad Lite में 11 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह टैबलेट 500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस टैबलेट में MediaTek Helio G100 प्रोसेसर लगा है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त पावरफुल है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। टैबलेट Android 15 बेस्ड OxygenOS 15.0.1 पर चलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
कैमरा और ऑडियो क्वालिटी
टैबलेट में फोटोग्राफी के लिए 5MP का फ्रंट और 5MP का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही क्वाड स्पीकर सेटअप के कारण इसमें शानदार ऑडियो आउटपुट मिलता है, जो मूवी या वीडियो कॉलिंग के अनुभव को और बेहतर बनाता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
OnePlus Pad Lite को पावर देने के लिए 9,340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Wi-Fi, 4G LTE, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसी आधुनिक कनेक्टिविटी सुविधाएं मौजूद हैं। डिवाइस का वजन सिर्फ 530 ग्राम है, जिससे यह बेहद पोर्टेबल बनता है।
कीमत और ऑफर
OnePlus ने इसे दो वेरिएंट में पेश किया है:
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi) – ₹15,999
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi + 4G LTE) – ₹17,999
खास बात यह है कि इस पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹1,000 का स्पेशल लॉन्च ऑफर भी मिलेगा।
ये भी पढ़े: Google Pixel 10 सीरीज़ की लॉन्च डेट कन्फर्म, डिजाइन और कैमरा सबकुछ हुआ लीक
उपलब्धता और रंग विकल्प
OnePlus Pad Lite को Aero Blue रंग में पेश किया गया है। यह टैबलेट 1 अगस्त से OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Croma और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
ध्यान देंने वाली बात
अगर आप का बजट कम है और आप ₹20,000 के अंदर एक भरोसेमंद और फीचर-रिच टैबलेट की तलाश में हैं, तो OnePlus Pad Lite आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसकी बैटरी लाइफ, 4G सपोर्ट और क्वालिटी बिल्ड इसे इस सेगमेंट में एक दमदार ऑप्सन बनाता है। जो स्कूल के बच्चों से लेकर ऑफिस में काम करने वालों के लिए बेस्ट है।
Oneplus pad lite price in india launch with 9340mah battery specification camera
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














