नई दिल्ली : चीनी स्मार्टफोन कंमपनी वनप्लस ने जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 को लॉन्च करने के बारे में सोचा है। वनप्लस ने 16 जुलाई को एक इवेंट में इसको लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी के इस इवेंट में कई और प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में OnePlus Nord 4, OnePlus Watch 2R और OnePlus Buds 3 Pro जैसे प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकता है।
इस नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 के बारे में ये जानकारी सामने आ रही है कि इसमें मेटल बैक मिल सकता है। ये इसीलिए भी खास हो जाता है क्योंकि अभी जितने भी स्मार्टफोन्स आ रहे है, उनमें विशेषरूप से पॉलिकार्बोनेट, ग्लास, लेदर या फिर सिरेमिक मटीरियल के बैक कवर का इस्तेमाल किया जाता है। यदि वनप्लस इसे मेटल बैक के साथ लॉन्च करता है, तो ये इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है।
इस फोन को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आयी है, जिससे पता चला है कि इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक टिपस्टर ने इस फोन के बारे में बताया है कि इसके बैक कैमरे वाले स्पेस में ग्लास मटीरियल होगा। बाकी इसकी पूरी बैक कवर की बॉडी एक सिंगल पीस मेटल की बनी हुई होगी। इस फोन में आपको ड्युअल कैमरा मिल सकता है। वनप्लस का ये स्मार्टफोन oneplus Ace 3V का रीब्रांड वर्जन हो सकता है।
अगर इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही इस फोन में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनैस 2150 निट्स की हो सकती है। प्रोसेसर की बात की जाए तो ये फोन Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इस फोन में आपको 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।
इस फोन में आपको 5500mAh की बैटरी दी जाती है, जो 100W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है, साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिल सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।