ChatGPT Caricature Trend (Source. ChatGPT) 
टेक्नॉलजी

एक फोटो, AI का जादू और बन गया आपका कार्टून, ChatGPT कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा है धूम

ChatGPT Caricature Trend: AI का नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार लोग अपनी असली तस्वीरें अपलोड कर ChatGPT से कैरिकेचर बनवा रहे हैं और उसे गर्व के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

सिमरन सिंह

ChatGPT Image Trend: सोशल मीडिया पर एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार लोग अपनी असली तस्वीरें अपलोड कर ChatGPT से कैरिकेचर बनवा रहे हैं और उसे गर्व के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ये सिर्फ मजेदार कार्टून नहीं हैं, बल्कि कई मामलों में किसी व्यक्ति के पेशे, आदतों और पर्सनैलिटी की झलक भी दिखा देते हैं। शायद यही वजह है कि यह ट्रेंड बिना शोर किए, लेकिन बेहद तेज़ी से फैल रहा है।

क्या है ChatGPT कैरिकेचर ट्रेंड?

इस ट्रेंड में यूजर अपनी एक साफ और फ्रंट-फेस फोटो ChatGPT में अपलोड करता है और AI से उसका कैरिकेचर बनाने को कहता है। कुछ ही पलों में एक कार्टून-स्टाइल इमेज तैयार हो जाती है, जिसमें चेहरे के फीचर्स थोड़े एक्सैजरेटेड होते हैं, लेकिन पहचान पूरी तरह बनी रहती है। यही संतुलन मजाक और पहचान लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

कैरिकेचर बनाने के लिए क्या है प्रॉम्प्ट?

इस ट्रेंड की खास बात यह है कि इसके लिए किसी लंबी-चौड़ी तकनीकी जानकारी या जटिल कमांड की जरूरत नहीं पड़ती। आपको बस ChatGPT में अपनी फोटो अपलोड करनी है और इतना लिखना है, "Create a caricature of me and my job based on everything you know about me" इतना लिखते ही ChatGPT अपनी मेमोरी में मौजूद जानकारी के आधार पर आपका कैरिकेचर तैयार कर देता है।

क्यों हो रहा है इतना लोकप्रिय?

इस ट्रेंड की सबसे बड़ी ताकत इसकी आसान पहुंच है। न ड्रॉइंग स्किल चाहिए, न महंगे डिजाइन सॉफ्टवेयर। एक फोटो और छोटा-सा प्रॉम्प्ट ही काफी है। रिजल्ट जल्दी मिलता है और क्योंकि इमेज पर्सनल होती है, लोग इसे अपनी प्रोफाइल पिक्चर या स्टेटस के तौर पर शेयर करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि WhatsApp, LinkedIn, X और Instagram पर ये AI कैरिकेचर हर जगह नजर आने लगे हैं।

AI कैसे बनाता है कैरिकेचर?

बैकएंड में AI फोटो देखकर चेहरे की शेप, एक्सप्रेशन और प्रपोर्शन जैसे बेसिक फीचर्स को समझता है। इसके बाद यूजर का टेक्स्ट प्रॉम्प्ट तय करता है कि इमेज हैंड-ड्रॉन लगेगी, कलरफुल होगी, प्रोफेशनल टोन में होगी या 3D स्टाइल में। बैकग्राउंड, मूड और छोटे-छोटे ऑब्जेक्ट्स जैसी डिटेल्स आउटपुट को पूरी तरह बदल सकती हैं। इसी वजह से हर कैरिकेचर अलग और यूनिक दिखता है।

क्या आगे और बढ़ेगा ये ट्रेंड?

डिजिटल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले समय में लोग अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल, रिज्यूमे और ब्रांडिंग के लिए भी ऐसे AI कैरिकेचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कम खर्च, कम मेहनत और हाई इम्पैक्ट यही इस ट्रेंड की असली ताकत है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज