भारत सरकार की नई पहल ट्रेन में होगा ATM. (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

अब चलती ट्रेन में भी निकाल सकेंगे कैश, भारतीय रेलवे ने शुरू की अनोखी ATM सुविधा

भारत की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसमें अब सभी रेलवे यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान आएगी। बता दें कि भारत की रेल में एटीएम की सेवा को भी जोड़ दिया गया है, जो आने वाले समय में पूरे भारत में देखने को मिल सकती है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर नेटवर्क की समस्या के चलते ऑनलाइन पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में यात्री कैश साथ लेकर चलते हैं। लेकिन अब रेलवे ने यात्रियों की इस चिंता का समाधान खोज लिया है। भारतीय रेलवे ने चलती ट्रेन में ATM सुविधा शुरू की है, जिससे अब सफर के दौरान भी कैश निकालना मुमकिन हो गया है।

अब ट्रेन में भी मिलेगा एटीएम

भारतीय रेलवे ने तकनीकी उन्नयन की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए ट्रेन के अंदर ही ATM की सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा के तहत यात्री चलती ट्रेन में एटीएम कार्ड से नकद निकाल सकेंगे। अब घर से भारी कैश लेकर चलने की आवश्यकता नहीं होगी।

पंचवटी एक्सप्रेस में शुरू हुई ये सुविधा

इस नई सुविधा की शुरुआत नासिक से मनमाड़ और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस से की गई है। जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन के एसी कोच में एक मिनी एटीएम मशीन लगाई गई है, जो पूरी तरह से कार्यशील है।

पंचवटी एक्सप्रेस के इस कदम को इतना पसंद किया जा रहा है कि अब इसे ‘फास्ट कैश एक्सप्रेस’ कहा जा रहा है। यह पहली बार है जब भारत में किसी ट्रेन में इस तरह की सुविधा दी गई है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा लागू की जाएगी।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस सुविधा से यात्रियों को न केवल ट्रेन में कैश ले जाने की असुविधा से मुक्ति मिलेगी, बल्कि इमरजेंसी स्थिति में भी नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां नेटवर्क की समस्या अधिक होती है, यह सुविधा अत्यंत उपयोगी साबित होगी। रेलवे की यह पहल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान