मंगल और बृहस्पति एक-दूसरे के बेहद करीब आ रहे है। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

November Sky Events 2026: आसमान में दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, मंगल-बृहस्पति में आ रही नजदीकी

November 2026 Astronomical Events: अगर आपको चांद, तारे और ग्रहों को देखना पसंद है तो इस महीने अपनी नजरें आसमान पर जरूर रखें। क्योंकि 16 नवंबर को मंगल और बृहस्पति एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • 17 और 18 नवंबर को लियोनिड्स उल्का वर्षा देखने का मौका मिलेगा।

  • 24 नवंबर को आसमान में बीवर मून नाम का सुपरमून नजर आएगा।

  • 27 नवंबर को शुक्र ग्रह भी इस साल अपनी सबसे चमकीली अवस्था में दिखाई देगा।

When Will The Beaver Supermoon Be Visible: नवंबर का महीना आसमान में दिलचस्प खगोलीय नजारे देखने का मौका लेकर आया है। बता दें कि अगर आपको चांद, तारे और ग्रहों को देखना पसंद है तो इस महीने अपनी नजरें आसमान पर जरूर रखें। क्योंकि 16 नवंबर को मंगल और बृहस्पति एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। इसके बाद 17 और 18 नवंबर को लियोनिड्स उल्का वर्षा देखने का मौका मिलेगा। वहीं 24 नवंबर को आसमान में बीवर मून नाम का सुपरमून नजर आएगा। जिसकी खास बात यह है कि 27 नवंबर को शुक्र ग्रह भी इस साल अपनी सबसे चमकीली अवस्था में दिखाई देगा। इनमें से कई नजारे बिना किसी खास उपकरण के भी देखे जा सकते हैं।

24 नवंबर को दिखेगा बीवर सुपरमून

नवंबर की पूर्णिमा को बीवर मून कहा जाता है। NASA ने इसको लेकर बताया है कि 24 नवंबर को इस साल का सुपरमून देखने को मिलेगा। सुपरमून उस स्थिति को कहते हैं जब पूर्णिमा के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब होता है। इस वजह से वह सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले थोड़ा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है।

साथ ही बीवर मून नाम की परंपरा उत्तरी अमेरिका की जनजातियों से जुड़ी है। इस समय सर्दियों की तैयारी के लिए बीवर अपने रहने और भोजन जमा करने का इंतजाम करते हैं। इसी वजह से नवंबर की पूर्णिमा को यह नाम मिला।

16 नवंबर को मंगल और बृहस्पति की होगी नजदीकी

16 नवंबर को मंगल और बृहस्पति आसमान में एक-दूसरे के काफी करीब नजर आएंगे। दोनों ग्रहों के बीच की कोणीय दूरी करीब 1.2 डिग्री रहने का अनुमान है। यह नजारा सूर्योदय से पहले देखना बेहतर रहेगा। दोनों ग्रह बिना टेलीस्कोप के भी दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा 21 नवंबर के आसपास चंद्रमा और शनि को एक साथ देखा जा सकेगा। 30 नवंबर को चंद्रमा मंगल और बृहस्पति के पास नजर आएगा।

17-18 नवंबर को होगी लियोनिड्स उल्का वर्षा

इस महीने का एक और खास आकर्षण लियोनिड्स उल्का वर्षा है। 17 और 18 नवंबर को इसका चरम रहेगा। NASA ने बताया है कि अनुकूल परिस्थितियों में एक घंटे में करीब 15 उल्काएं दिखाई दे सकती हैं। इन्हें आम भाषा में टूटते तारे कहा जाता है। बेहतर नजारे के लिए शहर की तेज रोशनी से दूर किसी अंधेरी जगह पर जाएं और चंद्रमा के अस्त होने के बाद सुबह होने से पहले आसमान देखें।

27 नवंबर को सबसे चमकीला दिखेगा शुक्र

27 नवंबर को शुक्र ग्रह 2026 में अपनी सबसे ज्यादा चमक वाली अवस्था में पहुंचेगा। इसे सूर्योदय से पहले पूर्वी आसमान में देखा जा सकेगा। वहीं 25 नवंबर को यूरेनस सूर्य के विपरीत दिशा में होगा। इस दौरान इसे पूरी रात देखने का मौका मिलेगा लेकिन इसके लिए दूरबीन या बाइनोकुलर की जरूरत पड़ सकती है।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें