Nothing Phone (4b) RCB Edition (Source. Soical Media) 
टेक्नॉलजी

RCB फैंस के लिए Nothing का धमाका, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन Phone (4b), स्टॉक खत्म होने से पहले जान लें डिटेल

Nothing Phone (4b) RCB Edition: क्रिकेट और स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए खबर है। अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और यूनिक स्मार्टफोन एक्सपीरियंस के लिए मशहूर Nothing ने RCB के साथ फोन लाया है।

सिमरन सिंह

RCB Edition Smartphone: क्रिकेट और स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए कमाल की खबर सामने आ गई है। बता दें कि अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और यूनिक स्मार्टफोन एक्सपीरियंस के लिए मशहूर Nothing ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ अपनी साझेदारी का जश्न मनाते हुए Nothing Phone (4b) RCB Edition पेश कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन लिमिटेड स्टॉक में आएगा और खास तौर पर RCB फैंस और टेक लवर्स को अपने तरफ खीचेगा।

RCB की ऐतिहासिक जीत पर Nothing का खास तोहफा

Nothing और RCB की साझेदारी पिछले दो सालों से लगातार मजबूती से बनी हुई है। वहीं 2025 में कंपनी टीम की एसोसिएट स्पॉन्सर थी जबकि 2026 सीजन में वह RCB की टाइटल स्पॉन्सर बन चुकी है। इसी खास मौके और टीम की ऐतिहासिक खिताबी जीत को यादगार बनाने के लिए यह लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। बता दें कि कंपनी के को-फाउंडर और इंडिया प्रेसिडेंट अकिस इवेंजलिडिस का कहना है कि "यह फोन आरसीबी के फैंस और हमारी कम्युनिटी के लिए एक खास तोहफा है।"

नई b सीरीज में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

Nothing Phone (4b) के बारे में बताए तो यह कंपनी की बिल्कुल नई 'b' सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि Phone (4a) सीरीज की सफलता के बाद अब यह नई सीरीज खासतौर पर युवा ग्राहकों के लिए लाई जा रही है। जो फोन का डिजाइन, इंटरफेस और यूजर एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश बनाने के लिए लाई गई हैौ। जिससे यह नई पीढ़ी काफी पसंद आने वाली है।

Snapdragon प्रोसेसर और AI फीचर्स से होगा लैस

फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm का Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ऑन-डिवाइस एडवांस AI फीचर्स भी दिए जाएंगे जो फोटोग्राफी, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल को पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाने का काम करेगा। लेकनि जान ले की हार्डवेयर और कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही किया जाएगा।

सिर्फ एक दिन की सेल

इस खास डील को लेना चाहते है और RCB एडिशन स्मार्टफोन को अपना बनाना चाहते है तो देर करना महंगा पड़ सकता है। क्योंकि Nothing Phone (4b) RCB Edition का आधिकारिक लॉन्च 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे होगा। इसके बाद शाम 4 बजे बेंगलुरु स्थित Nothing Store पर One-day Drop के तहत इसकी बिक्री शुरू होगी। जिसको लेकर कंपनी ने साफ किया है कि यह सेल 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगी इसलिए सीमित स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदारी करनी होगी। ऐसे में RCB फैंस और कलेक्टर्स के लिए यह फोन एक खास कलेक्टिबल डिवाइस साबित हो सकता है।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल