nothing headphone 1 India launch (SO. Nothing)  
टेक्नॉलजी

कंपनियों के होश उड़ाने के लिए तैयार हुआ Nothing, भारत में करेगा हेडफोन लॉन्च

Nothing ने भारत में अपना पहला ओवर-ईयर हेडफोन Nothing Headphone 1 लॉन्च कर दिया है। इस सेगमेंट में यह किया गया पहला बड़ा कदम है कंपनी ने उठाया है।

सिमरन सिंह

टेक्नोलॉजी को बढ़ाते हुए Nothing ने भारत में अपना पहला ओवर-ईयर हेडफोन Nothing Headphone 1 लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस सेगमेंट में यह किया गया पहला बड़ा कदम है। इस प्रीमियम हेडफोन को खासतौर पर बेहतरीन बैटरी, हाई-फाई ऑडियो और यूजर-कंट्रोल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

बैटरी और ऑडियो क्वालिटी बनी सबसे बड़ी खासियत

इस डिवाइस की सबसे बड़ी ताकत इसकी 80 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ है, जो इसे बाजार में बाकी हेडफोन्स से अलग बनाती है। Nothing Headphone 1 में यूजर्स को वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए रोलर, ANC मोड बदलने के लिए अलग बटन, और ट्रैक बदलने के लिए पैडल दिया गया है। इसके साथ ही यह हेडफोन AAC, SBC और LDAC जैसे ऑडियो कोडेक्स को भी सपोर्ट करता है।

कीमत और उपलब्धता

भारत में Nothing Headphone 1 की कीमत ₹21,990 रखी गई है। यह हेडफोन 15 जुलाई से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन्हें Flipkart, Flipkart Minutes, Croma, Vijay Sales सहित अन्य स्टोर्स से खरीद सकते हैं। लॉन्चिंग ऑफर के तहत पहले दिन खरीदने पर यह ₹19,999 में मिल सकता है। यह डिवाइस ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा।

प्रीमियम साउंड ट्यूनिंग और ANC सपोर्ट

Nothing Headphone 1 में 40mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो 42dB तक की Active Noise Cancellation (ANC) को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इसमें Transparency Mode भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर बाहर की आवाजें सुनी जा सकती हैं। खास बात यह है कि इस हेडफोन की ऑडियो ट्यूनिंग को ब्रिटिश हाई-एंड ऑडियो ब्रांड KEF के साउंड इंजीनियर्स ने फाइन-ट्यून किया है।

टच नहीं, फिजिकल बटन से मिलेगा कंट्रोल

कंपनी ने इस बार टच कंट्रोल की जगह फिजिकल बटन को तरजीह दी है। वॉल्यूम एडजस्ट करने के लिए रोलर, ANC के लिए बटन और ट्रैक बदलने के लिए पैडल का इस्तेमाल करना होगा। इससे यूजर को बेहतर और अधिक कंट्रोल मिल सकेगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन