Nvidia CEO ने कि बड़ी बात। Source. Nvidia
टेक्नॉलजी

AI की अगली जंग चिप्स की नहीं, जमीन और बिजली की होगी, Nvidia CEO ने बताया भविष्य का बड़ा संकट

AI Data Center: AI की रफ्तार बढ़ाने के लिए अब सिर्फ तेज चिप और बेहतर सॉफ्टवेयर काफी नहीं होंगे। Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग का मानना है कि AI की अगली बड़ी चुनौती जमीन, बिजली और डेटा सेंटर होगी।

सिमरन सिंह

Nvidia AI Infrastructure: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रफ्तार बढ़ाने के लिए अब सिर्फ तेज चिप और बेहतर सॉफ्टवेयर काफी नहीं होंगे। Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग का मानना है कि AI की अगली बड़ी चुनौती कंप्यूटिंग पावर के साथ-साथ जमीन, बिजली और डेटा सेंटर जैसे फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता होगी। जिससे आने वाले समय में AI की रेस सिर्फ शानदार मॉडल बनाने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि यह भी तय करेगा कि किस कंपनी के पास उन्हें चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं।

AI के लिए डेटा सेंटर क्यों बन रहे हैं फैक्ट्री?

हुआंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर AI के लिए बड़े कंप्यूटिंग सेंटरों को AI फैक्ट्री की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि इन केंद्रों में बिजली और डेटा को कंप्यूटिंग क्षमता में बदला जाता है जिससे कारोबार, उद्योगों और देशों के लिए उपयोगी इंटेलिजेंस तैयार होती है। इसका सीधा मतलब है कि AI अब सिर्फ एल्गोरिदम और सॉफ्टवेयर का खेल नहीं रहा। इसके पीछे हजारों सर्वर, GPU, नेटवर्किंग सिस्टम, बड़ी मात्रा में बिजली और पर्याप्त जमीन की जरूरत पड़ती है। AI मॉडल जितने बड़े होंगे यह इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत भी उतनी ही बढ़ेगी।

छोटी AI कंपनियों के सामने बड़ी चुनौती

वहीं बड़ी क्लाउड कंपनियों और आर्थिक रूप से मजबूत टेक कंपनियों के पास डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग क्षमता बनाने के लिए पर्याप्त पैसा और विशेषज्ञता है। लेकिन नई फ्रंटियर AI लैब्स के लिए स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। इन कंपनियों की सफलता अब सिर्फ अच्छे मॉडल, सॉफ्टवेयर या ग्राहकों की मांग पर निर्भर नहीं होगी। अगर जरूरी GPU, बिजली या डेटा सेंटर क्षमता उपलब्ध नहीं हुई तो AI डेवलपमेंट की रफ्तार भी प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि Nvidia अपनी भूमिका को चिप सप्लायर से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Ohio में 4.25GW की AI फैक्ट्री का प्लान

Nvidia ने Ohio के Portsmouth स्थित Ports-Pike Technology Campus का उदाहरण दिया है। यहां कंपनी ने SB Energy के साथ जमीन, बिजली और शेल क्षमता सुरक्षित करने के लिए समझौता किया है। इस प्रोजेक्ट में शुरुआती तौर पर 4.25 गीगावाट AI फैक्ट्री क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है। Nvidia ने बताया है कि यहां सिस्टम की प्रत्येक पीढ़ी में करीब 15 लाख Nvidia GPU लगाए जा सकते हैं। इससे हर जनरेशन में लगभग 150 से 200 अरब डॉलर तक का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद जताई गई है।

OpenAI देगा इंफ्रास्ट्रक्चर की लीज का भुगतान

इस प्रोजेक्ट की फंडिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर हुआंग ने कहा कि इसमें किसी तरह की सर्कुलर फाइनेंसिंग नहीं है। उनका कहना है कि OpenAI खुद इस इंफ्रास्ट्रक्चर की लीज का भुगतान करेगा और Nvidia ग्राहकों की संभावित मांग को देखते हुए जगह सुरक्षित कर रही है।

अगर यह रणनीति बड़े पैमाने पर सफल होती है तो Nvidia की भूमिका सिर्फ GPU बनाने वाली कंपनी तक सीमित नहीं रहेगी। नेटवर्किंग, CUDA सॉफ्टवेयर, कंप्लीट कंप्यूटिंग सिस्टम और अब फिजिकल AI इंफ्रास्ट्रक्चर इन सभी क्षेत्रों में कंपनी की मौजूदगी AI इंडस्ट्री की अगली दिशा तय कर सकती है।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग