WhatsApp का नया फीचर। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp पर आया नया खतरा: ब्लर इमेज स्कैम से कैसे बचें, जानें पूरी सच्चाई

इस स्कैम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपकी भावनाओं और जिज्ञासा का फायदा उठाकर आपको जाल में फंसा देता है। स्कैम की शुरुआत होती है एक धुंधली (ब्लर) फोटो से, जो किसी अनजान नंबर से आपके व्हाट्सएप पर आती है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: हाल के दिनों में व्हाट्सएप पर एक नया और बेहद खतरनाक स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसे "ब्लर इमेज स्कैम" कहा जा रहा है। इस स्कैम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह आपकी भावनाओं और जिज्ञासा का फायदा उठाकर आपको जाल में फंसा देता है। स्कैम की शुरुआत होती है एक धुंधली (ब्लर) फोटो से, जो किसी अनजान नंबर से आपके व्हाट्सएप पर आती है।

कैसे फंसाता है यह स्कैम?

इस स्कैम में भेजी गई ब्लर इमेज के साथ कैप्शन दिया जाता है – “तुम इस फोटो में हो क्या?”, “तुम्हारी पुरानी फोटो मिली है!”, “क्लिक करके देखो ये कौन है?” जैसी लाइनें पढ़कर ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे उस फोटो पर क्लिक कर देते हैं। जैसे ही आप उस फोटो को खोलने की कोशिश करते हैं, आप एक फर्जी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट हो जाते हैं, जहां आपसे पर्सनल डिटेल्स, बैंक अकाउंट की जानकारी, या OTP मांगा जाता है। कई मामलों में यह लिंक आपके मोबाइल में मैलवेयर या वायरस भी डाल सकता है, जिससे फोन पूरी तरह हैक हो सकता है।

इस स्कैम से क्या-क्या हो सकता है नुकसान?

  • आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है
  • सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो सकते हैं
  • आपकी पर्सनल डिटेल्स लीक हो सकती हैं
  • मोबाइल में वायरस, स्पाईवेयर या कीलॉगर डाला जा सकता है

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

  • अनजान नंबर से आई किसी भी इमेज या लिंक पर क्लिक न करें
  • व्हाट्सएप की प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत करें
  • Two-Step Verification ऑन रखें
  • मोबाइल में हमेशा एंटी-वायरस ऐप इंस्टॉल रखें
  • अगर गलती से क्लिक कर दिया है, तो तुरंत सभी पासवर्ड बदलें और अपने बैंक को सूचित करें

सावधानी ही बचाव है, इसलिए किसी भी अनजान लिंक या फोटो को खोलने से पहले दो बार सोचें। आपकी एक चूक आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच