Neuralink की चिप का काम (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Neuralink की चिप से लौटेगी सुनने की शक्ति, Elon Musk ने किया दावा

एलन मस्क की कंपनी Neuralink ने ब्रेन चिप टेक्नोलॉजी में एक और क्रांतिकारी कदम उठाया है। दावा किया गया है कि उनकी कंपनी द्वारा बनाई गई इस चिप से अब जन्म से न सुनने वाले लोग भी सुन पाएगे।

सिमरन सिंह

दुनिया के दिग्गज उद्यमी एलन मस्क की कंपनी Neuralink ने ब्रेन चिप टेक्नोलॉजी में एक और क्रांतिकारी कदम उठाया है। मस्क ने दावा किया है कि उनकी कंपनी द्वारा बनाई गई इस चिप से लोगों उन लोगों को भी सुनने में शक्ति मिलेगी जो जन्म से ही बहरे हैं। यह उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है, जिनके लिए अब तक कोई सही और प्रभावी इलाज मौजूद नहीं था।

सुनने की कमी से बढ़ाता है डिमेंशिया और ब्रेन सिकुड़न का खतरा

एलन मस्क ने हाल ही में X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि सुनने की क्षमता में कमी से मस्तिष्क पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा, "फिलहाल सुनने की समस्या का कोई स्थायी इलाज मौजूद नहीं है। यह स्थिति डिमेंशिया और ब्रेन एट्रॉफी (सिकुड़न) के जोखिम को बढ़ा सकती है।" एक यूजर के सुझाव पर कि Neuralink को अगला फोकस सुनने की शक्ति को बहाल करने पर करना चाहिए, मस्क ने सहमति जताते हुए कहा कि उनकी तकनीक इस दिशा में सफल हो सकती है।

ब्रेन न्यूरॉन्स को करता है स्टिमुलेट

Neuralink की यह डिवाइस मस्तिष्क में उन न्यूरॉन्स को उत्तेजित करती है जो ध्वनि प्रोसेस करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह तकनीक केवल सुनने की क्षमता लौटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य में अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के लिए भी आशा की नई किरण बन सकती है।

अब तक तीन लोगों में लगाया गया है Neuralink इम्प्लांट

मस्क ने बताया कि अब तक तीन लोगों में यह चिप सफलतापूर्वक लगाई जा चुकी है और सभी स्वस्थ हैं। तीसरे व्यक्ति की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन पहले दो मरीजों को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी। कंपनी ने बताया कि पिछले वर्ष हुए पहले इम्प्लांट के बाद डिवाइस में बड़े सुधार किए गए हैं। अब 2025 में 20 से 30 लोगों में यह चिप इम्प्लांट करने की योजना है। मस्क के अनुसार, “लेटेस्ट वर्जन में ज्यादा इलेक्ट्रोड्स, बेहतर बैंडविड्थ और लंबी बैटरी लाइफ जैसी उन्नत सुविधाएं शामिल हैं।”

ध्यान दें

Neuralink की यह तकनीक सुनने की क्षमता खो चुके लोगों के लिए नई जिंदगी की शुरुआत हो सकती है। मस्क की अगुवाई में यह टेक्नोलॉजी भविष्य के हेल्थकेयर सिस्टम में बड़ी क्रांति ला सकती है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG