Netflix vs YouTube आखिर क्या है टकरार कि वजह। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

Netflix vs YouTube: शुरू हुआ नया कंटेंट वॉर, बड़े YouTubers को करोड़ों की एक्सक्लूसिव डील का ऑफर

YouTube Creator Deal: डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अब सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज की ही जंग नहीं रह गई है। Netflix और YouTube के बीच अब फेमस क्रिएटर्स को लेकर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

सिमरन सिंह

YouTubers Exclusive Deal: डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अब सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज की ही जंग नहीं रह गई है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix और वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube के बीच अब फेमस क्रिएटर्स को लेकर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं रिपोर्ट्स में बाया जा रहा है कि Netflix तेजी से बड़े YouTube स्टार्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रहा है। जिसका जवाब देते हुए YouTube ने भी अपने चर्चित क्रिएटर्स को रोकने के लिए करोड़ों रुपये की एक्सक्लूसिव डील देने का रास्ता अपनाया है।

YouTube दे रहा है करोड़ों की एक्सक्लूसिव डील

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि Netflix की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए YouTube कुछ चुनिंदा बड़े क्रिएटर्स को खास ऑफर दे रहा है। इसके तहत उन्हें डायरेक्ट प्रोग्राम फंडिंग के साथ बड़े ब्रांड डील्स से होने वाली कमाई में हिस्सा मिल सकता है। इसको लेकर YouTube का मकसद साफ है उसके सबसे फेमस चेहरे दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाकर दर्शकों को अपने साथ न ले जाएं। यही वजह है कि कंपनी अब अपने बड़े क्रिएटर्स को आर्थिक तौर पर मजबूत ऑफर देकर प्लेटफॉर्म से जोड़े रखना चाहती है।

Netflix के साथ काम किया तो पड़ेगा असर

जानकारी में सामने आया है कि YouTube ने कुछ क्रिएटर्स को कथित तौर पर चेतावनी भी दी है। अगर कोई क्रिएटर एक ही वीडियो को YouTube और Netflix दोनों पर उपलब्ध कराता है तो उसे YouTube के कुछ आधिकारिक कैंपेन से बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा बड़े विज्ञापन कैंपेन से मिलने वाले रेवेन्यू शेयर पर भी असर पड़ सकता है। इसको लेकर YouTube का तर्क है कि एक ही कंटेंट के कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से उसके एक्सक्लूसिव व्यूज और विज्ञापन बिजनेस को नुकसान हो सकता है।

Netflix क्यों बना रहा है YouTubers पर दांव?

देखा जा रहा है कि Netflix अब सोशल मीडिया और YouTube की लोकप्रियता को अपने स्ट्रीमिंग बिजनेस के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। जिसमें रिपोर्ट सामने आई है कि अलन चिकिन चॉ और निक डिजियोवानी जैसे क्रिएटर्स के साथ दोनों प्लेटफॉर्म पर कंटेंट पोस्ट करने के लिए काम किया गया है। वहीं हॉट वन्स जैसे लोकप्रिय शो और चैनलों के साथ भी बातचीत की खबर है। लेकिन हर YouTuber Netflix की ओर आकर्षित नहीं है। कुछ क्रिएटर्स ने इसकी शर्तों को लेकर दूरी बनाई है। जिसमें वीडियो पहले से जमा करना और उसमें स्पॉन्सरशिप हटाना कई क्रिएटर्स के मौजूदा वर्किंग मॉडल से मेल नहीं खाता।

बदल रहा है YouTube और Netflix का रिश्ता

कभी YouTube यूजर-जेनरेटेड वीडियो और Netflix फिल्मों-सीरीज के लिए जाना जाता था। लेकिन अब दोनों की सीमाएं तेजी से एक-दूसरे के करीब आ रही हैं। YouTube की टीवी स्क्रीन पर बढ़ती पहुंच और Netflix की क्रिएटर इकोनॉमी में बढ़ती दिलचस्पी ने इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

जिसको लेकर YouTube CEO नील मोहन की टीम के लिए बड़े क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म से जोड़े रखना इसलिए अहम है क्योंकि ये सिर्फ कंटेंट बनाने वाले लोग नहीं बल्कि करोड़ों दर्शकों को आकर्षित करने वाले डिजिटल ब्रांड बन चुके हैं। ऐसे में YouTube का कैरट एंड स्टिक मॉडल आने वाले समय में क्रिएटर इकोनॉमी की दिशा भी तय कर सकता है।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी रोक

कांग्रेस का बड़ा फैसला, सरकारी प्रोटोकॉल दरकिनार, वंदे मातरम के केवल दो पद गाने की परंपरा पर रहेगी कायम

मंत्रालय से खदेड़े गए चयनित अभ्यर्थी, कुटे मैदान में खोला मोर्चा, अब क्या करेंगी झारखंड सरकार?

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा