Netflix ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Netflix के यूजर्स को मिली खुशखबरी, इस समस्या से हुए आज़ादी

अब आप नेटफ्लिक्स पर वीडियो स्ट्रीमिंग करते समय अपनी फेवरेट सीन को सेव भी कर सकते हैं। कंपनी मोमेंट नाम का फीचर पेश कर रही है, जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. अगर आप भी नेटफ्लिक्स के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। बता दें कि नेटफ्लिक्स ने अपने करोड़ यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर सामने ला रही है। अब आप नेटफ्लिक्स पर वीडियो स्ट्रीमिंग करते समय अपनी फेवरेट सीन को सेव भी कर सकते हैं। कंपनी मोमेंट नाम का फीचर पेश कर रही है, जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा।

ब्लैक हो जाती थी स्क्रीन

अभी तक नेटफ्लिक्स की बात करें तो कोई भी यूजर अपनी फेवरेट सीन का स्क्रीनशॉट ले रहा था तो नेटफ्लिक्स उसे स्क्रीन को ब्लैक कर देती थी, लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट के माध्यम से ब्लैक स्क्रीन की समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है और अब आप मोमेंट फीचर के साथ किसी भी फेवरेट सीन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

इससे पहले कंपनी कंटेंट को शेयर करने से रोकने के लिए स्क्रीनशॉट लेने से मना करती थी, लेकिन अब कंपनी अपने इरादे को बदलते हुए फीचर iOS यूजर्स के लिए आईफोन में दे रही है। नेटफ्लिक्स की इस तरह की चीज को करने से एंड्रॉयड यूजर्स के फीचर पर भी बात होनी शुरू हो गई है और यह कब रोल आउट होगा, इसकी अभी उम्मीद लगाई जा रही है। जल्दी यूजर्स के लिए यह फीचर रखा जाएगा, जिससे वे फायदा उठा सकें।

कैसे काम करेगा मोमेंट फीचर

अगर आप भी अपने पसंद के मूवी सीन के मोमेंट को सेव करके रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आप मोमेंट फीचर का इस्तेमाल करते हुए स्क्रीनशॉट ले सकते हैं और आसानी से सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं। इसके लिए स्क्रीन में नीचे की तरफ देख रहे मोमेंट नाम के बटन पर क्लिक करें, जिससे आपका काम हो जाएगा।

इंस्टाग्राम पर फेवरेट सीन कर सकेंगे शेयर

इस मोमेंट फीचर की मदद से सेव किए गए सीन को आप सोशल मीडिया पर शेयर कर पाएंगे। आप इंस्टाग्राम, फेसबुक या फिर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे आसानी से शेयर कर सकते हैं और अनुभव का मजा ले सकते हैं।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट