Zomato के इस ऑफर से सस्ता मिलेगा खाना? कैंसिल ऑर्डर पर जबरदस्त फायदा

Zomato के CEO दीपेंद्र गोयल ने X पर जानकारी लिखी और उन्होंने बताया कि कंपनी लोगों से ऑर्डर रद्द करने के लिए नहीं कहती है, क्योंकि इससे बहुत सारा खाना बर्बाद होता है।
Zomato food rescue
Zomato food rescue एक नया फीचर है जिसमें यूजर्स को कम कीनत पर खाना मिलेगा। (सौ. X)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. Zomato ने एक नए फीचर को लॉन्च किया है, जिसमें लोग रद्द किए गए ऑर्डर को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फीचर का नाम फूड रेस्क्यू है।

Zomato के CEO ने शेयर की जानकारी

Zomato के CEO दीपेंद्र गोयल ने X पर जानकारी लिखी और उन्होंने बताया कि कंपनी लोगों से ऑर्डर रद्द करने के लिए नहीं कहती है, क्योंकि इससे बहुत सारा खाना बर्बाद होता है। इसी के साथ उन्होंने लिखा कि चार लाख से ज्यादा अच्छे ऑर्डर लोग ज़ोमैटो पर कैंसिल कर देते हैं। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज से हम एक नए फीचर को शुरू कर रहे हैं। फूड रेस्क्यू।" आप कैंसिल किए गए ऑर्डर पास के लोगों को दिखाई देंगे, जो उन्हें बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं। यह ऑर्डर पूरी तरह से सही होंगे, उनकी पैकिंग भी वैसे ही होगी और यह कुछ ही मिनट में पहुंच जाएंगे।

3 किलोमीटर के अंदर होगी डिलीवरी

इस नए फीचर में यह कहा गया है कि ऑर्डर कैंसिल होने के बाद आसपास के 3 किलोमीटर के अंदर रहने वाले लोग ऐप से इसे ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें आपको ताजा खाना मिलेगा और इस ऑर्डर को लोगों को कुछ ही मिनट के अंदर करना होगा। डिलीवरी पार्टनर को पूरे रास्ते का पैसा दिया जाएगा। यानी जब वह ऑर्डर लेने गया था, तब से लेकर जब वह नए ग्राहक को देगा, तब तक पूरे पैसे दिए जाएंगे। अगर आपके पास कोई रद्द ऑर्डर आता है, तो वह आपके ऐप के होम पेज पर दिखाया जाएगा। नया ऑर्डर दिखाने के लिए होम पेज को रिफ्रेश करने की जरूरत पड़ेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com