नवरात्रि की तस्वीर AI से बनाए। Source. Gemini
टेक्नॉलजी

Navratri AI Photo Editing Prompts: बिना गरबा नाइट में जाएं बनाएं ट्रेडिशनल फोटो, बस कॉपी करें ये प्रॉम्प्ट

Garba AI Photo Prompts: नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट में नहींं जा पा रहे है तो आप घर बैठे AI से तस्वीर बना सकते है। जो शानदार होने के साथ सुंदर भी लगेंगी।

सिमरन सिंह

Navratri AI Photo Editing Prompts: नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया नाइट का उत्साह देखते दिल खुश हो जाता है। जिसमें रंग-बिरंगे लहंगे, चनिया चोली, कढ़ाई वाले कुर्ते, पारंपरिक गहने और रोशनी से सजे पंडाल इस त्योहार की खूबसूरती बढ़ा देते हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी ट्रेडिशनल तस्वीरें शेयर करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप किसी गरबा इवेंट में नहीं जा पाए हैं तो भी AI की मदद से ऐसी फेस्टिव तस्वीरें बना सकते हैं।

Navratri AI Photo Editing Prompts की मदद से आप अपनी साधारण फोटो को गरबा और डांडिया नाइट के शानदार पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं। इसके लिए Google Gemini और ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं सही प्रॉम्प्ट देने पर तस्वीर में ट्रेडिशनल आउटफिट, रंगीन लाइटिंग और उत्सव जैसा बैकग्राउंड तैयार किया जा सकता है।

कौन-से AI टूल से बनाएं नवरात्रि की फोटो?

नवरात्रि की AI फोटो बनाने के लिए Google Gemini और ChatGPT आजमाए जा सकते हैं। इनमें अपनी तस्वीर अपलोड करके निर्देश दिए जा सकते हैं और जरूरत के अनुसार परिणाम में बदलाव भी मांगा जा सकता है।

वहीं Adobe Firefly भी क्रिएटिव इमेज एडिटिंग के लिए एक विकल्प है। ऐसे में ध्यान रखें कि हर टूल में फोटो एडिटिंग की सुविधाएं, इस्तेमाल की सीमाएं और परिणाम अलग हो सकते हैं। जिसको देखते हुए बेहतर नतीजे के लिए साफ फोटो चुनें और चेहरे की पहचान बरकरार रखने का निर्देश दें।

लड़कियों के लिए Chaniya Choli AI Prompt

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में अपनी तस्वीर बनाना चाहती हैं तो इस प्रॉम्प्ट को कॉपी करें:

“A young Indian woman in an elaborate red and gold Chaniya Choli with mirror work, posing with decorated dandiya sticks in a festive lit-up environment during Navratri night, traditional jhumka earrings and bangles, vibrant Garba celebration background, cinematic lighting, high detail, festive devotional mood”

इससे लाल और सुनहरे रंग की चनिया चोली, पारंपरिक गहनों और गरबा नाइट के माहौल वाली तस्वीर बनाने की कोशिश की जा सकती है।

नवरात्रि की तस्वीर।

लड़कों और मॉडर्न लुक के लिए प्रॉम्प्ट

लड़कों के लिए ट्रेडिशनल लुक:

“A handsome young Indian man wearing a traditional embroidered white kediyu and pyjama, holding wooden dandiya sticks, smiling during a lively Navratri Garba night with colorful string lights and bokeh background, realistic 4K portrait.”

नवरात्रि की तस्वीर।

नियॉन आउटफिट के लिए:

“Design a 4K portrait of me in a neon pink and orange ghagra choli with mirror work, dancing under fairy lights with dandiya sticks in hand.”

नवरात्रि की तस्वीर।

सिनेमैटिक गरबा फोटो के लिए खास प्रॉम्प्ट

अगर आप इंस्टाग्राम या फेसबुक पर कुछ अलग पोस्ट करना चाहते हैं तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें:

“Create a cinematic Navratri scene with me mid-twirl in a flowing lehenga, surrounded by rangoli patterns and glowing lanterns.”

नवरात्रि की तस्वीर।

बेहतर परिणाम के लिए अपनी फोटो अपलोड करने के बाद लिखें कि चेहरा, त्वचा का प्राकृतिक रंग और चेहरे की बनावट मूल तस्वीर जैसी ही रखें। AI से बनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले उसे ध्यान से जांच लें।

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?