नासा ने लॉन्च किया ड्रीम चेजर नामक एक नया अंतरिक्षयान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

Dream Chaser: अब हवाई जहाज की तरह उड़ेंगे अंतरिक्षयान, जानिए क्या है नासा का मिशन

नासा ने एक महत्वाकांक्षी मिशन लॉन्च किया है। ड्रीम चेजर एक नया अंतरिक्षयान है। एक हवाई जहाज की तरह ये यान रनवे से होकर सीधे अंतरिक्ष स्टेशन तक जाएगा। नासा से मिली जानकारी के मुताबिक, ये मिशन अगले साल शुरू होने वाला है।

विधी शर्मा

वॉशिंगटन डीसी: नासा ने एक महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किया है। इस मिशन के तहत नासा एक ऐसा अंतरिक्ष यान बना रहा है, जो कि किसी हवाई जहाज की तरह उड़ान भरेगा। हाल ही में भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे होने के बाद नासा के अंतरिक्ष अभियानों पर सवाल खड़े हो गए थे। तभी से नासा ने इस महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किया है।

नासा इस अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर आवश्यक साहित्य और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जरूरत की चीजों को पहुंचाने का काम करेगा। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को लाने-ले जाने में भी मदद मिलेगी। इस अभियान को SSC डेमो-1 नाम दिया गया है। आइए जानते हैं नासा का यह अंतरिक्ष यान कितना खास है और मिशन के दौरान यह क्या करेगा...

बताया जा रहा है कि ड्रीम चेज़र मई, 2025 में अपनी पहली उड़ान भरेगा। ड्रीम चेज़र अंतरिक्षयान अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी सिएरा स्पेस द्वारा विकसित किया गया है। इसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सके ऐसे विमान की अवधारणा पर तैयार किया गया है। इसका मतलब यह है कि इसका उपयोग अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सामान भेजने और अंतरिक्ष यात्रियों को ISS तक ले जाने के लिए किया जाएगा। इसका कॉम्पैक्ट आकार इसकी खासीयत है। ये स्पेस एक्स रॉकेट की तुलना में आकार में छोटा होगा। ड्रीम चेज़र अंतरिक्षयान को मिशन और आवश्यकताओं के आधार पर परिवर्तीत भी किया जा सकता है।

ड्रीम चेज़र को पायलट की आवश्यकता नहीं

ड्रीम चेज़र की एक और खास बात है कि ये विमान स्वचालित होगा और इसमें पायलट की जरूरत नहीं होगी। बताया जा रहा है कि ये अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा के केप कैनावेरल प्रक्षेपण स्थल से उड़ान भरने के बाद अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा। अंतरिक्ष यान के निर्माता सिएरा स्पेस का कहना है कि ड्रीम चेज़र इतिहास रचेगा। यह अंतरिक्ष में इंसानों के लिए और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से उड़ान भरने वाला पहला कमर्शियल अंतरिक्ष यान होगा। इसका उपयोग पृथ्वी की निचली कक्षा में क्रू और कार्गो को भेजने के लिए किया जाएगा।

जल्द ही आएगा ड्रीम चेज़र का दूसरा कार्गो संस्करण

ड्रीम चेज़र अंतरिक्षयान को मिशन और आवश्यकताओं के आधार पर परिवर्तित भी किया जा सकता है। इसे डोमेस्टिक और अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेशन्स के मुताबिक मोडिफाई किया जा सकता है। इसे टेनेसिटी और डीसी-100 भी नाम दिया गया है। ड्रीम चेज़र को नासा के वाणिज्यिक कमर्शियल रिसप्लाई सर्विस 2 (CRS-2) अनुबंध के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कार्गो डिलीवरी और वापसी सेवाएं प्रदान करने के लिए चुना गया है। अंतरिक्ष स्टेशन तक आने-जाने वाला एक कार्गो शटल मिशन-7 का हिस्सा होगा।

इस दौरान बताया जा रहा है कि ड्रीम चेज़र का एक दूसरा कार्गो संस्करण भी बनाया जाएगा, जिसे डीसी-102 या रेवरेंस के नाम से जाना जाएगा। इसके बाद DC-200 नाम का नया अंतरिक्ष यान बनाया जाएगा। यह पायलट द्वारा चलाया जाने वाला अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन और लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाएगा।

ऐसा है ड्रीम चेज़र का डिज़ाइन

ड्रीम चेज़र को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि नाजुक वस्तुओं को भी बिना किसी नुकसान के अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाया जा सके। इसकी धरती पर लैंडिंग बिल्कुल हवाई जहाज की तरह ही होगी। नासा अंतरिक्ष यान बनाने और लॉन्च करने के लिए कंपनी के साथ सहयोग करेगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं होंगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान