मोटो जी04एस ( सौजन्य : ट्विटर ) 
टेक्नॉलजी

आ गया है मोटोरोला का सबसे सस्ता फोन, 50MP, 4GB RAM से है लैस

Moto G04s काफी सारे अच्छे फीचर्स से लोडेड है, लेकिन यह फोन 5जी तकनीक को सपोर्ट नहीं करता है। यह फोन 5 जून से ग्राहकों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट motorola.in पर उपलब्ध होगा।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : मोबाइल कंपनी मोटोरोला अपने कम कीमत और अच्छे फोन के लिए जानी जाती है। भारत में मोटोरोला के फोन्स को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। इसी को देखते हुए मोटोरोला ने अपने नए मॉडल को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन है moto g04s । ये फोन मात्र 7 हजार रुपये की कीमत पर कंस्टंर्स के लिए उपलब्ध है। 7,000 कीमत होने के बावजूद भी ये फोन जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

Moto G04s specifications And features

इस फोन की सबसे खास बात है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें दिया गया है। । यह स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, साथ ही इसमें यूनिसॉक का T606 प्रोसेसर भी लगा हुआ है। इसमें 64जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम दी गई है, जिसे एक्सटेंड करके 8जीबी किया जा सकता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एक ड्यूअल सिम फोन है। एक्सटर्नल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। हालांकि इस फोन में एक कमी यह है कि ये फोन 5जी स्मार्टफोन नहीं है।

भारत में Moto G04s की कीमत

भारतीय रुपये के अनुसार Moto G04s के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज की कीमत मात्र 6,999 रिपये रखी गई है। यह फोन 4 कलर वेरिएंट में उपलब्ध है - कॉनकॉर्ड ब्‍लैक, सी ग्रीन, स्‍टेन ब्‍लू और सनराइज ऑरेंज। 5 जून दोपहर 12 बजे से ये फोन फ्लिपकार्ट, मोटोरोलाडॉटइन और प्रमुख रिटेल स्‍टोर्स पर उपलब्ध है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?