Motion Sickness की परेशानी में ये चश्में आपकी परेशानी को दूर करेंगे (सौ. Amazon) 
टेक्नॉलजी

गाड़ी में बैठने के बाद आती है उल्टी, इस जादुई चश्मे से नहीं होगी कोई परेशानी

अगर आपको भी गाड़ी में मोशन सिकनेस की परेशानी होती है लेकिन आपको समझ नहीं आता कि आपको यह परेशानी क्यों है, तो हम बता दें कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर एक ऐसा चश्मा मौजूद है जो आपकी मोशन सिकनेस को खत्म कर देगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. कई लोगों को गाड़ी में बैठने के बाद मोशन सिकनेस की वजह से उल्टी की दिक्कत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परेशानी से कैसे बचा जाए और इस उल्टी का क्या कारण होता है? अगर आप भी मोशन सिकनेस का शिकार हैं, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि मोशन सिकनेस की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए मार्केट में एक स्पेशल चश्मा आ गया है, जो आपकी यह परेशानी पूरी तरह से दूर कर देगा।

ई-कॉमर्स ऐप पर मिलेगा कमाल का चश्मा

इस स्पेशल चश्मे को अगर आप लेना चाहते हैं, तो ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेज़न और फ्लिपकार्ट से आप आसानी से ले सकते हैं। अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्म पर यह स्पेशल चश्मा मोशन सिकनेस ग्लासेज के नाम से मिलता है। कीमत के बारे में बात करें तो इस चश्मे की कीमत 500 से 5000 तक है। ऐसे में इसकी कीमत ब्रांड और फीचर्स के बारे में जानना दिलचस्प होगा।

क्यों होती है मोशन सिकनेस की दिक्कत?

जब गाड़ी में बैठकर ट्रैवल किया जाता है, तो कार के अंदर की चीजें तो स्थिर रहती हैं, जिस वजह से आंखों को लगता है कि हम मूव नहीं कर रहे, लेकिन कार के चलने की वजह से हमारी बॉडी मूवमेंट जरूर मिलती है। जिस वजह से हमारे कानों को लगता है कि वे मूव कर रहे हैं। आंख और कान से अलग-अलग सिग्नल्स मिलने की वजह से ब्रेन कंफ्यूज हो जाता है और मोशन सिकनेस की दिक्कत होती है। स्पेशल चश्मे को लगाने के बाद अगर आपकी बॉडी थोड़ा सा भी मूव करती है, तो आपके दिमाग को सिग्नल मिल जाते हैं, जिससे परेशानी नहीं होती।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस