Microsoft को लेकर चेतावनी। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Microsoft Users Alert: आउटेज के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, 24 घंटे में मेल डिलीट होने का दिखा रहे डर

Cyber Fraud Email: Microsoft ने फिशिंग ईमेल को लेकर चेतावनी जारी की है। इन ईमेल में खुद को कंपनी की आधिकारिक सर्विस नोटिफिकेशन टीम का हिस्सा बताकर लोगों से एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Microsoft ने फिशिंग ईमेल को लेकर चेतावनी जारी की है।

  • नोटिफिकेशन टीम का हिस्सा बताकर लोगों से एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है।

  • आउटेज के दौरान रुके हुए ईमेल 24 घंटे में डिलीट हो जाएंगे।

Microsoft Phishing Alert: Microsoft 365 की हालिया सर्विस रुकावट के बाद अब साइबर अपराधी इसी परेशानी का फायदा उठाकर यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। वहीं Microsoft ने फिशिंग ईमेल को लेकर चेतावनी जारी की है। इन ईमेल में खुद को कंपनी की आधिकारिक सर्विस नोटिफिकेशन टीम का हिस्सा बताकर लोगों से एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आउटेज के दौरान रुके हुए ईमेल 24 घंटे में डिलीट हो जाएंगे। असल में यह यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स चुराने की कोशिश हो सकती है।

Microsoft 365 आउटेज के नाम पर बनाया जा रहा है जाल

Microsoft Threat Intelligence ने 14 नवंबर को बताया कि साइबर अपराधी Microsoft 365 की सर्विस हेल्थ नोटिफिकेशन की नकल कर रहे हैं। ये फर्जी ईमेल 12 नवंबर को हुई Exchange Online सर्विस रुकावट का हवाला देते हैं। इससे संदेश असली दिख सकता है और यूजर आसानी से धोखा खा सकता है।

ईमेल में कहा जाता है कि आउटेज के दौरान कुछ मैसेज डिलीवरी के लिए रोक दिए गए थे। अगर यूजर 24 घंटे के अंदर दिए गए लिंक से उन्हें रिस्टोर नहीं करता तो वे हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगे। यह समयसीमा लोगों पर जल्द फैसला लेने का दबाव बनाती है।

ऐसे पहचानें फर्जी Microsoft ईमेल

Microsoft ने बताया है कि इन ईमेल के सब्जेक्ट में आमतौर पर Outage के साथ छह अक्षरों और अंकों का कोड होता है। भेजने वाले का डिस्प्ले नेम भी इस तरह रखा जाता है कि वह आधिकारिक सर्विस अलर्ट जैसा लगे। वहीं कंपनी ने तीन संदिग्ध डोमेन की पहचान की है जिसमें moments-notice.com, planetmaison.com और newbooker.com। इन ईमेल में मौजूद लिंक यूजर को दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं। इसलिए सिर्फ Microsoft का नाम या लोगो देखकर किसी ईमेल पर भरोसा न करें।

क्या यूजर्स की जानकारी चोरी हुई है?

Microsoft ने इस गतिविधि को क्रेडेंशियल फिशिंग यानी लॉगिन जानकारी चुराने की कोशिश से जुड़ा बताया है। यह अभियान अमेरिका के अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाले संगठनों को निशाना बना रहा है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि हमलावरों ने किसी की लॉगिन डिटेल्स चुराई हैं या मैलवेयर पहुंचाया है।

Microsoft ने दी ये जरूरी सलाह

कंपनी ने संगठनों को Microsoft Defender for Office 365 और Defender XDR के जरिए संदिग्ध ईमेल और लिंक की जांच करने की सलाह दी है। यूजर्स को भी अनजान ईमेल में आए लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। सर्विस की स्थिति जानने के लिए सीधे Microsoft 365 Admin Centre खोलें। अगर आपने संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर लॉगिन जानकारी दर्ज की है तो तुरंत अपने संगठन की IT या सिक्योरिटी टीम को सूचित करें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज