Muse में क्या है गैजेट का रोल। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

Meta Muse का नया कमाल, अब खुद बना सकेंगे AI गैजेट, Raspberry Pi और ESP32 से होगा काम

Muse AI: Meta ने AI एजेंट Muse को DIY हार्डवेयर की दुनिया में पहुंचाने की तैयारी कर ली है। Muse Gadgets नाम का नया ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट पेश किया गया है।

सिमरन सिंह

Meta Muse Gadgets: Meta ने अपने AI एजेंट Muse को सिर्फ एक चैटबॉट या डिजिटल असिस्टेंट तक सीमित रखने के बजाय अब इसे DIY हार्डवेयर की दुनिया में पहुंचाने की तैयारी कर ली है। बता दें कि कंपनी ने Muse Gadgets नाम का नया ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट पेश किया है जिसकी मदद से डेवलपर्स और टेक्नोलॉजी एक्सपेरिमेंट करने वाले यूजर्स अपना खुद का Muse-सक्षम गैजेट बना सकते हैं।

ESP32 और Raspberry Pi से बना सकेंगे अपना गैजेट

Muse Gadgets के बारे में बताए तो इसके तहत Meta ने ESP32 के लिए ओपन-सोर्स फर्मवेयर और Linux आधारित कंप्यूटर के लिए Software Development Kit (SDK) उपलब्ध कराया है। जिसको आसान भाषा में कहें तो SDK ऐसे टूल्स का पैकेज है जिससे डेवलपर्स अपने हार्डवेयर को Muse के साथ काम करने लायक बना सकते हैं। वहीं Meta ने इसको लेकर जानकारी दी है कि यूजर्स ESP32 बोर्ड या Raspberry Pi जैसे Linux कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ डिस्प्ले, बटन, सेंसर और दूसरे हार्डवेयर जोड़े जा सकते हैं। वहीं कंपनी ने शुरुआत के लिए कुछ प्रोजेक्ट आइडिया भी दिए हैं जैसे Muse को कलर E-Ink डिस्प्ले पर चलाना या HDMI के जरिए टीवी से जोड़ना।

Muse Home Link से स्मार्ट होम डिवाइस होंगे कनेक्ट

Meta ने खुद भी Muse Home Link नाम का एक छोटा USB-C डिवाइस बनाया है। इसका काम Muse को घर के Wi-Fi नेटवर्क से जोड़ना है ताकि सेटअप के आधार पर AI एजेंट स्मार्ट टीवी, स्पीकर, लाइट और दूसरे ऐसे डिवाइस से बातचीत कर सके जो लोकल नेटवर्क या API के जरिए कनेक्ट हो सकते हैं। वहीं Meta की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक Home Link अमेरिका में एक्टिव Muse सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त है और एक सब्सक्राइबर को एक डिवाइस मिल सकता है। वहीं कंपनी ने इसकी 5,000 यूनिट तैयार की हैं और इन्हें सीमित उपलब्धता के आधार पर भेजा जाएगा।

डेवलपर्स और DIY यूजर्स के लिए क्यों खास है Muse Gadgets?

जानकारी में यह भी बताया जा रहा है कि Muse Gadgets का फोकस आम यूजर्स के लिए कोई नया स्मार्टफोन या स्मार्ट स्पीकर लॉन्च करना नहीं है। इसका उद्देश्य डेवलपर्स और हार्डवेयर के साथ प्रयोग करने वाले लोगों को Muse के साथ नए तरह के डिवाइस बनाने का मौका देना है। वहीं Meta ने इसके लिए कम्युनिटी सपोर्ट के तौर पर Discord चैनल भी शुरू किया है। जिसमें कंपनी का यह कदम Muse को अलग-अलग हार्डवेयर और स्मार्ट-होम सेटअप से जोड़ने वाले एक बड़े इकोसिस्टम की दिशा में है। लेकिन DIY गैजेट बनाने वालों को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सेटअप खुद संभालना होगा।

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी