Meta (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Meta ने 1,000+ नौकरियां घटाईं, क्या VR से पीछे हट रही कंपनी? Oculus के फाउंडर ने बताई सच्चाई

Meta Reality Labs Layoffs: Meta ने हाल ही में अपने Reality Labs डिविजन से 1,000 से ज्यादा पदों में कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद टेक इंडस्ट्री में यह चर्चा तेज हो गई है।

सिमरन सिंह

Oculus founder Palmer Luckey: Meta ने हाल ही में अपने Reality Labs डिविजन से 1,000 से ज्यादा पदों में कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद टेक इंडस्ट्री में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या Meta अब Virtual Reality (VR) और Metaverse से पीछे हट रही है। लेकिन इस पूरे मामले पर Oculus के संस्थापक पामर लकी का नजरिया बिल्कुल अलग है। लकी का मानना है कि यह फैसला नुकसान नहीं, बल्कि लंबे समय में VR इकोसिस्टम को मजबूत करने वाला कदम साबित हो सकता है।

यह कोई आपदा नहीं है: पामर लकी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबी पोस्ट में पामर लकी ने कहा कि VR इंडस्ट्री और मीडिया में जो धारणा बनाई जा रही है, वह हकीकत से काफी अलग है। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा, "यह कोई आपदा नहीं है। मेटा के पास अब भी वीआर पर काम करने वाली सबसे बड़ी टीम है और कोई भी इसके आसपास भी नहीं है।" लकी के मुताबिक, Meta का VR से पीछे हटना सिर्फ एक गलत नैरेटिव है, जिसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

Meta VR छोड़ रहा है वाला नैरेटिव गलत

पामर लकी ने छंटनी के आंकड़ों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "मेटा वीआर छोड़ रहा है, वाला नैरेटिव साफ तौर पर गलत है। संख्यात्मक रूप से देखें तो 1500 कमर्चारियों (15000 कर्मचारियों के मुकाबले) 10 प्रतिशत की छंटनी छह महीने के सामान्य कर्मचारियों के घटने-बढ़ने को 60 दिनों में समेटने जैसी है।" उनका तर्क है कि Reality Labs में करीब 10 प्रतिशत कटौती को जरूरत से ज्यादा नकारात्मक तरीके से दिखाया जा रहा है। भले ही एक साथ इतनी बड़ी संख्या में छंटनी से झटका लगता हो, लेकिन इससे Meta की VR में लीडरशिप कमजोर नहीं होती।

फर्स्ट-पार्टी कंटेंट बना परेशानी की वजह

लकी के अनुसार, Reality Labs से हटाए गए करीब 1,500 पदों में से ज्यादातर फर्स्ट-पार्टी कंटेंट टीमों से जुड़े थे। ये वही टीमें थीं जो Meta के अपने गेम स्टूडियो के तहत आती थीं और सीधे तौर पर थर्ड-पार्टी डेवलपर्स से प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। लकी का मानना है कि यह आंतरिक प्रतिस्पर्धा बाजार को नुकसान पहुंचा रही थी और छोटे डेवलपर्स के लिए टिक पाना मुश्किल हो गया था।

पूरे इकोसिस्टम को दबाना गलत

उन्होंने आगे कहा, "पूरे इकोसिस्टम को दबा देना और भी कम तर्कसंगत है। छोटे-बड़े हर डेवलपर को मेटा के स्वामित्व वाली टीमों से मुकाबला करने में बेहद मुश्किल हुई है।" उनके मुताबिक, Meta की टीमों के पास इतना बड़ा बजट था, जो आम डेवलपर्स की कमाई की क्षमता से कहीं ज्यादा था।

2017 में Meta से निकाले गए थे पामर लकी

गौरतलब है कि पामर लकी कभी Meta की VR महत्वाकांक्षाओं का चेहरा माने जाते थे। लेकिन एक राजनीतिक विवाद के बाद उन्हें 2017 में कंपनी से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, 2026 तक लकी और Meta के बीच आधिकारिक सुलह हो चुकी है और अब दोनों सैन्य तकनीक परियोजनाओं पर साथ काम कर रहे हैं।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?