मंथन जेठवानी ने ChatGPT-6 Astra से IRCTC की तत्काल टिकट बुक किया सोर्स-सोशल मीडिया
टेक्नॉलजी

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

ChatGPT Astra IRCTC Tatkal Ticket Booking Video: 'फेज AI' के फाउंडर मंथन जेठवानी ने ChatGPT-6 Astra से IRCTC की तत्काल टिकट बुक करने का दावा किया है। वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

करुणा नंद शाहवाल

IRCTC Tatkal Ticket Booking Video: AI के बढ़ते उपयोग के बीच 'फेज एआई' के संस्थापक मंथन जेठवानी ने एक अनोखा दावा कर सोशल मीडिया पर नई हलचल पैदा कर दी है। मंथन ने मैसेजिंग और टास्क प्लेटफॉर्म चैटजीपीटी-6 एस्ट्रा (ChatGPT-6 Astra) के जरिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से तत्काल ट्रेन टिकट सफलतापूर्वक बुक करने का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने सिर्फ एक प्रॉम्प्ट और समय की कमांड दी थी, जिसके बाद एआई ने ठीक सुबह 11 बजे वेबसाइट खोलकर यात्री की जानकारी भरी। आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन होने पर एआई ने खुद ही हर 10 सेकंड में पेज को रिफ्रेश किया और वेबसाइट चालू होते ही प्री-लोड वॉलेट से भुगतान कर बुकिंग पूरी कर दी।

इस घटना का प्रमाण देने के लिए उन्होंने आईआरसीटीसी से मिला कन्फर्मेशन ई-मेल भी साझा किया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जहां कुछ लोग तकनीक की इस क्षमता से हैरान हैं, वहीं कई जानकार भविष्य में एआई के इस तरह के स्वचालित उपयोग को इंसानों और रोजगार सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा मान रहे हैं।

'मैंने सिर्फ प्रॉम्प्ट दिया, बाकी काम AI ने खुद किया'

मंथन के मुताबिक, उन्होंने इस काम के लिए पहले ही ChatGPT को एक प्रॉम्प्ट दिया था और उसे 10:59:50 AM पर प्रक्रिया शुरू करने की कमांड दी थी, क्योंकि तत्काल टिकट की बुकिंग विंडो सुबह 11 बजे खुलती है। उनका दावा है कि तय समय पर चैटजीपीटी ने खुद IRCTC की वेबसाइट खोली, जरूरी डिटेल्स भरीं और टिकट बुक करने की प्रक्रिया शुरू की।

वेबसाइट डाउन होने के बाद AI ने किया रिफ्रेश

मंथन ने बताया कि टिकट बुक होने से ठीक पहले IRCTC की वेबसाइट डाउन हो गई। इसके बाद ChatGPT ने कथित तौर पर हर 10 सेकंड में पेज को रिफ्रेश किया।

वेबसाइट दोबारा शुरू होने पर उसने फिर से जरूरी जानकारी भरी और पेमेंट की प्रक्रिया पूरी की। मंथन के अनुसार, पेमेंट के लिए उन्होंने पहले से IRCTC वॉलेट में पैसे डालकर रखे थे। टिकट बुक होने के बाद बुकिंग डिटेल्स भी उन्हें शेयर कर दी गईं।

IRCTC का कन्फर्मेशन ईमेल भी दिखाया

मंथन ने अपने दावे के समर्थन में पूरे टिकट बुकिंग प्रोसेस का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। उन्होंने इसके कुछ हिस्से इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाए।

इसके अलावा उन्होंने IRCTC की ओर से भेजा गया टिकट कन्फर्मेशन ईमेल भी दिखाया, जिसमें 24 सितंबर की अहमदाबाद से वलसाड के बीच चलने वाली गुजरात क्वीन ट्रेन की बुकिंग का विवरण बताया गया है।

AI के इंसानों की जगह लेने की कही बात

मंथन का कहना है कि इस पूरे अनुभव के बाद उन्हें लगता है कि भविष्य में AI कई ऐसे काम खुद करने में सक्षम हो सकता है, जो अभी इंसानों द्वारा किए जाते हैं। हालांकि, यह उनके व्यक्तिगत अनुभव और दावा है कि चैटजीपीटी ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया उनके निर्देश पर खुद पूरी की।

वीडियो पर ChatGPT इंडिया ने किया कमेंट

इंस्टाग्राम पर करीब 22 घंटे पहले अपलोड किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5.3 मिलियन यानी 53 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।

वीडियो पर यूजर्स की ओर से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ChatGPT India ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, लोगों ने मंथन से डिमांड की, एस्ट्रा ने पूरी कर दी।

यूजर्स ने भी दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो पर एक IIT से पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट ने कमेंट किया, "अब मैं तत्काल टिकट बुकिंग एजेंट बन सकता हूं।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि गुजरात क्वीन की टिकट बिना GPT के भी आसानी से बुक की जा सकती है और AI से वलसाड-वडनगर या बिहार के लिए प्रयास करने को कहा।

AI को लेकर कुछ यूजर्स ने जताई चिंता

एक अन्य यूजर ने इस अनुभव पर चिंता जताते हुए लिखा, "भाई ये खुश होने की बात नहीं है। आगे चलकर AI बहुत खतरनाक हो सकता है।"

यानी वीडियो पर जहां कुछ यूजर्स ने AI की क्षमता की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इसके भविष्य में संभावित प्रभावों को लेकर चिंता भी व्यक्त की।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी