AI Passport Size कैसे बनाए। (सौ. Gemini) 
टेक्नॉलजी

AI से बनाएं मिनटों में पासपोर्ट साइज फोटो, अब नहीं जाना पड़ेगा स्टूडियो

Passport Size Photo AI: पासपोर्ट साइज फोटो बनवाना AI की मदद से आसान हो गया है। अब Google Gemini, ChatGPT Image Generator और Canva AI जैसे टूल्स से ये काम आसानी से किया जा सकता है।

सिमरन सिंह

AI Passport Tools: टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब पासपोर्ट साइज फोटो बनवाना बेहद आसान हो गया है। पहले जहां फोटो स्टूडियो जाकर तस्वीर खिंचवानी पड़ती थी, वहीं अब Google Gemini, ChatGPT Image Generator और Canva AI जैसे टूल्स की मदद से आप घर बैठे मिनटों में ऑफिशियल पासपोर्ट साइज फोटो तैयार कर सकते हैं।

AI टूल्स से फोटो एडिटिंग हुई आसान

AI टूल्स न केवल बैकग्राउंड को ऑटोमैटिक एडिट करते हैं, बल्कि फोटो का साइज, लाइटिंग और शार्पनेस भी खुद-ब-खुद एडजस्ट कर देते हैं ताकि तस्वीर सरकारी दस्तावेजों के मानकों (Government ID Standards) पर खरी उतरे। इससे न सिर्फ समय बचता है, बल्कि प्रोफेशनल क्वालिटी की फोटो भी तैयार होती है।

पासपोर्ट फोटो के जरूरी नियम

AI से फोटो बनाते समय कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना जरूरी है ताकि आपकी फोटो किसी भी सरकारी दस्तावेज में रिजेक्ट न हो।

  • फोटो का साइज 2x2 इंच या 35mm x 45mm होना चाहिए।
  • बैकग्राउंड हमेशा सफेद या हल्का नीला रखें।
  • चेहरे पर सीधी रोशनी पड़नी चाहिए, शैडो नहीं होना चाहिए।
  • चेहरा पूरी तरह कैमरे की ओर हो और दोनों आंखें खुली हों।
  • किसी भी प्रकार का फिल्टर या ओवर एडिटिंग न करें।

AI में डालें ये प्रॉम्प्ट्स

अगर आप AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए Prompts कॉपी-पेस्ट करके आसानी से पासपोर्ट साइज फोटो बना सकते हैं:

Prompt 1:

“Generate a passport-size photo of a person standing straight with a neutral face, white background, bright lighting, official ID style, 2x2 inch size, no shadows.”

Prompt 2:

“Create a professional passport photo for an Indian official document, plain white background, centered face, sharp focus, proper lighting.”

Prompt 3:

“Passport photo of a man wearing formal shirt, neutral background, no smile, clear lighting, suitable for government ID.”

Prompt 4:

“Generate a woman’s passport-size image with tied hair, plain light background, even tone, official photo look.”

Prompt 5:

“Professional Indian passport-size headshot, white background, no accessories, high-resolution image.”

ऐसे बनाएं AI से पासपोर्ट फोटो

  • अपने फोन या लैपटॉप में Google Gemini या ChatGPT खोलें।
  • ऊपर दिए गए किसी एक प्रॉम्प्ट को कॉपी कर चैट बॉक्स में पेस्ट करें।
  • अपनी फोटो अपलोड करें।
  • बैकग्राउंड को सफेद करने और साइज एडजस्ट करने का विकल्प चुनें।
  • डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और आपकी पासपोर्ट साइज फोटो तैयार है।

सुरक्षा का रखें ध्यान

AI टूल्स आपकी फोटो को मॉडल ट्रेनिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए हमेशा विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें और किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर फोटो अपलोड करने से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी जरूर पढ़ें।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब