YouTube Shorts (Source. Navbharat Ddesk) 
टेक्नॉलजी

YouTube Users के लिए बड़ी राहत, अब बंद होगी Shorts की एंडलेस स्क्रॉलिंग

Shorts Scrolling Stop: YouTube Shorts स्क्रॉल करते रह जाते है और समय का पता ही नहीं चलता तो आपके लिए एक काम की और राहत वाली खबर आई है। इस नए फीचर की मदद से आप टाइक को कंट्रोल कर पाएंगे।

सिमरन सिंह

YouTube Shorts Limit: आप भी उन लोगों में से है जो YouTube Shorts स्क्रॉल करते रह जाते है और समय का पता ही नहीं चलता तो आपके लिए एक काम की और राहत वाली खबर आई है। बता दें कि YouTube ने अपने मोबाइल ऐप यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है जिसका इस्तेमाल करके आप Shorts की एंडलेस स्क्रॉलिंग को रोका सकते है। इस फीचर को Android और iPhone दोनो यूजर्स के लिए लाया गया है। जिसमें आप Shorts Feed Timer को Zero Minute पर सेट भी कर पाएगे। जिसका मतलब साफ है कि अब यूजर्स चाहें तो YouTube ऐप से लगातार चलने वाली Shorts फीड को पूरी तरह बंद भी कर सकते है।

टाइम मैनेजमेंट के लिए आया नया फीचर

YouTube ने इस नए फीचर को उन लोगों के लिए पेश किया है जो जो स्क्रीन टाइम कम करना चाहते है। YouTube Shorts इस्तेमाल करने वाले जानते होगे की कि कई बार आप एक वीडियो देखने के लिए ऐप खोलते हैं लेकिन Shorts की इनफिनिटी स्क्रॉलिंग आपको लंबे समय तक वाही रख लेती है। लेकिन नया टाइम मैनेजमेंट टूल से यूजर्स अपने ऐप को कंट्रोल कर सकेंगे। साथ ही यह फीचर पेरेंट्स के लिए भी अच्छा है जो अपने बच्चों की Shorts देखने की आदत को खत्म करना चाहते है।

ऐसे बंद करें YouTube Shorts

इस आसान तरीके को फॉलो करके आप भी आसानी से इस फीचर को ऑन कर सकते है, बस आपको यह स्टेप फॉलो करने है:

  • YouTube ऐप ओपन करें
  • प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें
  • Settings में जाएं
  • Time Management ऑप्शन चुनें
  • Daily Limits सेक्शन में जाएं
  • Shorts Feed Limit ऑन करें
  • टाइमर को Zero Minute पर सेट करें

बस इसको करने के बाद आप एंडलेस Shorts स्क्रॉलिंग को रोक सकते है और इसको करने के बाद होमपेज पर Shorts रिकमेंडेशन भी कम दिखाई देगी।

पूरी तरह गायब नहीं होंगे Shorts

इस नए फीचर के आने से YouTube Shorts पूरी तरह बंद नहीं होंगे। क्योंकि यूजर्स अभी भी Shorts को Search Results, Subscription Feed या दोस्तों द्वारा शेयर किए गए लिंक के जरिए देख पाएंगे। इसके अलावा इस फीचर में खास यह भी है की यूजर्स इसको मैनुअली इग्नोर करके भी Shorts को देख सकते है।

क्यों खास माना जा रहा है ये अपडेट?

सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए इसको खास तायया जा रहा है। जिससे यूजर्स शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर अपना ज्यादा टाइम बर्बाद नहीं करेंगे और YouTube के इस कदम को डिजिटल वेलबीइंग और स्क्रीन टाइम कंट्रोल के लिए सही फैसला बताया जा रहा है।

क्या है शक्ति की सप्त धारा? जो बदलेगी देश की तस्वीर, PM मोदी ने बताया भारत को आत्मनिर्भर बनाने का फॉर्मूला

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

Monsoon Alert: स्वतंत्रता दिवस पर झमाझम बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से लेकर 16 राज्यों में आंधी-तूफान के आसार

15 August Special: क्या आप जानते हैं? भारत ही नहीं, 15 अगस्त को दुनिया के ये 4 देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न

फ्रेजाइल फाइव से विकसित भारत तक... PM मोदी ने खोला 12 साल की सबसे बड़ी कामयाबी का राज, बोले- अब रोकना नामुमकिन